• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन भारत में लॉन्च, जानें कीमत व सारे स्पेसिफिकेशन
विज्ञापन
असूस बुधवार को नई दिल्ली में आयोजित एक इवेंट में ज़ेनफोन 3 सीरीज़ का नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स के भारत में दो वेरिएंट लॉन्च किए गए हैं। ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) और ज़ेनफोन 3 मैक्स ज़ेडसी520टीएल की कीमत क्रमशः 17,999 और 12,999 रुपये है।

ज़ेनफोन 3 मैक्स ज़ेडसी520 टीएल आज से सभी बड़े ऑफलाइन व ऑनलाइन रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है। जबकि ज़ेनफोन 3 मैक्स ज़ेडसी553केएल 16 नवंबर से मिलेगा। दोनों वेरिएंट को टाइटेनियम ग्रे, ग्लेशियर सिल्वर और सैंड गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च  गया है।

याद दिला दें, असूस ने ज़ेनफोन 3 सीरीज़ के दूसरे स्मार्टफोन अगस्त में भारत में लॉन्च किए थे।  5.2 इंच डिस्प्ले वाले ज़ेडसी520टीएल में मीडियाटेक प्रोसेसर जबकि 5.5 इंच डिस्प्ले वेरिएंट ज़ेडसी553केएल में क्वालकॉम प्रोसेसर है।


ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है इसमे दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। दोनों वेरिएंट में यही बैटरी दी गई है। बैटरी के चलते स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह भी काम करता है। 5.5 इंच वेरिएंट में बैटरी के 4जी पर 48 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा है जबकि 3जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा। 5.2 इंच वेरिएंट में 4जी स्टैंडबाय टाइम 30 दिन तक जबकि 3जी पर 20 घंटे तक टॉक टाइम मिलने का दावा किया गया है।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का डाइमेंशन 151.4x76.24x8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
 

( असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स ज़ेडसी520टीएल की तस्वीर )

वहीं बात करें असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) स्मार्टफोन में भी लगभग एकसमान स्पेसिफिकेशन ही हैं। यह डुअल सिम स्मार्टफोन भी एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) में 4100 एमएएच नॉन रिमूवेबल बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन का डाइमेंशन 149.5x73.7x8.55 मिलीमीटर और वज़न 148 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  2. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  4. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  6. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  7. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  8. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  9. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  10. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »