Asus ZenFone 3 Max की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता असूस ने जुलाई, 2016 में अपना ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.2 स्मार्टफोन लॉन्च किया था। ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.2 (ज़ेडसी520टीएल) इससे पहले भारत में 10,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध था। अब कंपनी ने अपनी मैक्स सीरीज़ के इस हैंडसेट की कीमत में कटौती की जानकारी दी है।

Asus ZenFone 3 Max की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 5.2 इंच एचडी डिस्प्ले है
  • स्मार्टफोन में 4100 एमएएच बैटरी है
  • फोन एक पावर बैंक की तरह काम करता है
विज्ञापन
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता असूस ने जुलाई, 2016 में अपना ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन 12,999 रुपये में लॉन्च किया था। ज़ेनफोन 3 मैक्स 5.2 (ज़ेडसी520टीएल) इससे पहले भारत में 10,999 रुपये की कीमत में उपलब्ध था। अब कंपनी ने अपनी मैक्स सीरीज़ के इस हैंडसेट की कीमत में कटौती की जानकारी दी है। फोन का ख़ासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। फोन की बैटरी रिवर्स चार्जिंग के साथ आती है यानी यह फोन किसी दूसरे डिवाइस को भी चार्ज कर सकता है।

Asus ZenFone 3 Max (ZC520TL) स्मार्टफोन की कीमत में कंपनी ने 1,000 रुपये की कटौती कर दी है। फोन खरीदने के इच्छुक ग्राहक अब 9,999 रुपये में इसे खरीद सकते हैं। कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 9,999 रुपये में असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स को सभी बड़ी ई-कॉमर्स साइट जैसे फ्लिपकार्ट, अमेज़न, स्नैपडील से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा देशभर में असूस एक्सक्लूसिव स्टोर पर भी यह हैंडसेट नई कीमत में उपलब्ध है।

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) डुअल सिम स्मार्टफोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इस फोन में 5.2 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है। इसमें 1.25 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर और 3 जीबी एलपीडीडीआर3 रैम है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स में 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन की स्टोरेज 32 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 32 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। फोन का डाइमेंशन 149.5x73.7x8.55 मिलीमीटर और वज़न 148 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.20 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737टी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Asus mobile, Asus smartphone
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »