ZenFone 3 Max की कीमत में कटौती, जानें नया दाम

ताइवानी कंपनी असूस ने भारत में अपने ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन की कीमतें कम करने का ऐलान कर दिया। असूस ज़ेनपोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) अभी तक 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध था लेकिन अब कंपनी ने 2,000 रुपये की कटौती कर दी है।

ZenFone 3 Max की कीमत में कटौती, जानें नया दाम
ख़ास बातें
  • ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है 4100 एमएएच की बैटरी है
  • इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है
  • इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है
विज्ञापन
ताइवानी कंपनी असूस ने भारत में अपने ज़ेनफोन 3 मैक्स स्मार्टफोन की कीमतें कम करने का ऐलान कर दिया। असूस ज़ेनपोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) अभी तक 14,999 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध था लेकिन अब कंपनी ने 2,000 रुपये की कटौती कर दी है। Zenfone 3 Max (ZC553KL) अब 12,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। हैंडसेट को टाइटेनियम ग्रे, ग्लेसियर सिल्वर और सैंड गोल्ड कलर में खरीद पाएंगे। गौरतलब है कि इस स्मार्टफोन को असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी520टीएल) के साथ पिछले साल नवंबर महीने में लॉन्च किया गया था।

(पढ़ें: असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का रिव्यू)

असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स की सबसे बड़ी खासियत है इसमें दी गई 4100 एमएएच की बैटरी। यह स्मार्टफोन पावर बैंक की तरह भी काम करता है। 5.5 इंच वेरिएंट में बैटरी के 4जी पर 48 घंटे तक स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है जबकि 3जी पर 17 घंटे तक का टॉक टाइम मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है। इसके ऊपर ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इसमें 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है। इस फोन में 1.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 प्रोसेसर है। रैम 3 जीबी है। कैमरे के तौर पर इसमें डुअल एलईडी फ्लैश व अपर्चर एफ/2.0 के साथ 16 मेगापिक्सल रियर कैमरा है। फोन में सेल्फी के लिए 84 डिग्री वाइड एंगल लेंस और अपर्चर एफ/2.2 के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी है।

इस फोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। असूस ज़ेनफोन 3 मैक्स (ज़ेडसी553केएल) का डाइमेंशन 151.4x76.24x8.3 मिलीमीटर और वज़न 175 ग्राम है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें वाई-फाई, जीपीएस, ब्लूटूथ, यूएसबी ओटीजी, एफएम, 3जी, 4जी जैसे फ़ीचर हैं। वहीं फोन में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good design and build quality
  • Vibrant display
  • Capable cameras
  • Long battery life
  • Good audio quality
  • कमियां
  • Hybrid SIM slot
  • Fingerprint sensor can be iffy
  • Weak gaming performance
  • No Gorilla Glass
  • A bit expensive
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4100 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy Unpacked 2026: ऐसे देखें लॉन्च इवेंट लाइव, ये फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  4. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  5. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  6. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  7. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  8. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  9. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  10. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »