iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री

भारत में iPhone Duo के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है

iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री

इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा है

ख़ास बातें
  • इ्स स्मार्टफोन में 4,883 mAh की बैटरी (रेटेड कैपेसिटी) होगी
  • iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से की जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले महीने अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च किया था। इस सप्ताह एपल के iPhone Duo की बिक्री शुरू की जाएगी। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के साथ iPhone 18 Pro सीरीज, AirPods 5 और Apple Watch सीरीज 12 को भी लॉन्च किया गया था। एपल ने iPhone Duo की बैटरी की कैपसिटी की जानकारी दी है। 

इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की यूरोपियन प्रोडक्ट रजिस्ट्री फॉर एनर्जी लेबलिंग (EPREL) डेटाबेस पर डिवाइस नंबर - A3720 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस लिस्टिंग के लिए एपल की ओर से जमा किए गए सर्टिफिकेशन डॉक्युमेंट्स में बताया गया है कि iPhone Duo में 4,883 mAh की बैटरी (रेटेड कैपेसिटी) होगी। इस बैटरी के फुल चार्ज होने पर 51 घंटे से अधिक चलने का दावा किया गया है। 

एपल ने इस स्मार्टफोन के लॉन्च पर इसके 31 घंटे तक वीडियो प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया था।  भारत में iPhone Duo के 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस 2,99,900 रुपये, 512 GB वाले वेरिएंट का 3,24,900 रुपये, 1 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये और 2 TB वाले वेरिएंट का 3,74,900 रुपये का है। iPhone Duo को Star White और Night Sky कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन के लिए कंपनी की वेबसाइट और एपल स्टोर ऐप के जरिए प्री-ऑर्डर दिए जा सकते हैं। iPhone Duo की बिक्री 23 अक्टूबर से कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए की जाएगी। इस स्मार्टफोन को खरीदने पर कस्टमर्स को iPhone 13 या इसके बाद के मॉडल्स को एक्सचेंज करने पर कंपनी के ट्रेड-इन प्रोग्राम के जरिए 81,500 रुपये तक का क्रेडिट मिल सकता है। एपल ने प्रमुख बैंकों के जरिए 12 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI की पेशकश की है। इसके साथ ही American Express, Axis Bank और ICICI Bank बैंक के कार्ड्स पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट कैशबैक मिल सकता है। 

iPhone Duo में 7.6 इंच नेनो टेक्स्चर के साथ प्राइमरी सुपर रेटीना XDR फोल्डिंग डिस्प्ले और 5.4 इंच सुपर रेटीना XDR आउटर डिस्प्ले है। इसकी दोनों स्क्रीन ProMotion टेक्नोलॉजी को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में एपल का A20 प्रो चिपसेट है। यह iOS 27.1 पर चलता है। इस स्मार्टफोन में 48 मेगापिक्सल फ्यूजन प्राइमरी कैमरा और 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »