इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं
Photo Credit: OnePlus
हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था
बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल OnePlus का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को चीन में पेश किया गया था। OnePlus 16 में 9,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कै्मरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में टिप्सटर Abhishek Yadav ने बताया है कि OnePlus 16 की भारत और इंटरनेशनल मार्केट के सॉफ्टवेयर वर्जन क मॉडल नंबर्स - CPH2901, CPH2903 और CPH2905 के साथ टेस्टिंग की जा रही है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन की चीन के बाहर लॉन्च की पुष्टि नहीं की है। अमेरिका और यूरोप में हाल ही में OnePlus ने अपना बिजनेस समेटा था। इस वजह से इन मार्केट्स में OnePlus 16 के लॉन्च को लेकर अनिश्चितता है। इस स्मार्टफोन के इंटरनेशनल मॉडल के स्पेसिफिकेशंस इसके चाइनीज वेरिएंट के लगभग समान हो सकते हैं।
चीन में पेश किए गए OnePlus 16 में 6.78 इंच FHD+ डिस्प्ले (2,772 × 1,272 पिक्सल्स) 165 Hz तक के रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 दिया गया है। OnePlus 16 की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल कैमरा दिया गया है।
इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, Bluetooth, Wi-Fi, GPS, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। यह Android 17 पर बेस्ड ColorOS 17 पर चलता है। इस स्मार्टफोन की 9,000 mAh की बैटरी 100 W SuperVOOC फ्लैश चार्जिंग को सपोर्ट करती है। OnePlus की नई स्मार्टफोन सीरीज को भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। OnePlus Ace 7 सीरीज में बेस मॉडल के अलावा OnePlus Ace 7 Pro शामिल हो सकता है। हालांकि, कंपनी ने इस स्मार्टफोन सीरीज की पुष्टि नहीं की है। Google Play पर सपोर्टेड डिवाइसेज की लिस्ट में OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro की लिस्टिंग हुई है। हाल ही में बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म Geekbench पर भी OnePlus Ace 7 और OnePlus Ace 7 Pro को देखा गया था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन