HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!

फोन धूल और पानी रोधी रेटिंग से लैस होगा जिसके लिए इसे IP64 रेट किया जा सकता है।

HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!

Photo Credit: X/@smashx_60

HMD Vibe 2 Max में 6000mAh की बैटरी आ सकती है

ख़ास बातें
  • फोन के रियर में 108MP का मेन कैमरा मिल सकता है।
  • फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा।
  • फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सुझाया गया है।
विज्ञापन

HMD Vibe 2 Max कंपनी का अगला फोन हो सकता है। फोन के लॉन्च से पहले इसके मुख्य स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आए हैं। फुल एचडी डिस्प्ले के साथ फोन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आ सकता है। इसमें 6000mAh की विशाल बैटरी होगी। साथ में 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट बताया गया है। फोन के रियर में 108MP का मेन कैमरा मिल सकता है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। आइए जानते हैं इसके अन्य फीचर्स के बारे में विस्तार से। 

HMD Vibe 2 Max के संभावित स्पेसिफिकेशंस का खुलासा टिप्स्टर ने किया है। पोस्ट के अनुसार, फोन में 6.78 इंच का FHD+ IPS डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट सुझाया गया है। यह 1500 निट्स की ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। जैसा कि HMD Vibe 2 Pro 5G में भी देखने को मिलता है। फोन में Unisoc T9100 चिपसेट देखने को मिल सकता है। यह चिप 2.7GHz पर क्लॉक होकर आ सकती है। साथ में 8GB रैम और 256GB तक स्टोरेज की पेअरिंग मिल सकती है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है। 

फोन के कैमरा में भी बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। स्मार्टफोन में आयताकार कैमरा मॉड्यूल आने की संभावना है। यह ऊपरी बाएं कोने में मौजूद होगा। मॉड्यूल में दो लेंस मौजूद होंगे। साथ में LED फ्लैश भी बताया गया है। फोन के रियर में 108MP का मेन कैमरा सुझाया गया है। साथ में 8MP का सेकेंडरी सेंसर आ सकता है। फोन में फ्रंट में सेल्फी के लिए 50MP का कैमरा आने की बात कही गई है। यह फोन 30fps पर 4K वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकेगा। 

HMD Vibe 2 Max में 6000mAh की बैटरी आ सकती है जिसके साथ में 33W की फास्ट चार्जिंग देखने को मिल सकती है। इसके खास फीचर्स में इसका डस्ट-वाटर रसिस्टेंस फीचर भी है। फोन धूल और पानी रोधी रेटिंग से लैस होगा जिसके लिए इसे IP64 रेट किया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में कई तरह के विकल्प हो सकते हैं। कथित तौर पर अपकमिंग HMD फोन Wi-Fi 6 से लैस होगा। इसमें 5G की कनेक्टिविटी भी होगी। यह NFC फीचर भी सपोर्ट करेगा। साथ ही Bluetooth 5.2 की कनेक्टिविटी भी होगी। 

फोन में साउंड के लिए डुअल स्पीकर्स का सपोर्ट मिल सकता है। सिक्योरिटी फीचर्स में यह साइड में मौजूद फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस हो सकता है। फोन को कंपनी कई रंगों में पेश कर सकती है। टिप्स्टर ने सुझाया है कि अपकमिंग HMD मोबाइल ब्लैक, रेड, और ग्रीन कलर्स में लॉन्च हो सकता है। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.78 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 16
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  2. Vivo S70 के नवंबर में लॉन्च की संभावना, टेलीफोटो एक्सटेंडर से मिलेगा सुपर जूम!
  3. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  4. iQOO Neo 12 जल्द होगा लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  5. Jio का खास ऑफर, 35 हजार का सीधा लाभ, डेली 2GB डाटा, अनलिमिटेड कॉलिंग अलग से
  6. Flipkart Sale में ₹14000 सस्ता मिल रहा Vivo का 50MP कैमरा, 9020mAh बैटरी वाला फोन
  7. 100km रेंज की नई Decathlon इलेक्ट्रिक बाइक हुई लॉन्च, जानें कीमत
  8. Redmi K100 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 6.83 इंच डिस्प्ले
  9. Airtel लाया गजब का प्लान, अब सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए ही देने होंगे पैसे
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: सस्ता हो गया OnePlus का मिड रेंज स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »