Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी

इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Redmi Pad 3 में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। इस वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Pad 2 9.7 को लॉन्च किया गया था

Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी

भारत में इस वर्ष जून में लॉन्च किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है

ख़ास बातें
  • इस टैबलेट में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है
  • Redmi Pad 3 में स्टोरेज के तीन वेरिएंट्स हो सकते हैं
  • भारत में इस वर्ष जून में लॉन्च किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है
विज्ञापन

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Redmi का नया टैबलेट जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi Pad 3 के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस टैबलेट में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। भारत में इस वर्ष जून में लॉन्च किए गए Redmi Pad 2 की यह जगह ले सकता है। इस टैबलेट की कुछ सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर लिस्टिंग हुई है। 

Redmi Pad 3 की थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) पर मॉडल नंबर - 26104RPF2G और सर्टिफिकेशन नंबर - B38693-26 के साथ लिस्टिंग हुई है। इस टैबलेट में कनेक्टिविटी के लिए GSM, WCDMA और  LTE नेटवर्क्स के विकल्प हो सकते हैं। Redmi Pad 3 के लिए 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के अलावा 6 GB + 128 GB और 8 GB + 256 GB के वेरिएंट्स हो सकते हैं। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाने का विकल्प मिल सकता है। Redmi Pad 3 में 10,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

इस टैबलेट की संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के TDRA सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर भी मॉडल नंबर - 2610FRP38G के साथ लिस्टिंग हुई है। इस वर्ष अप्रैल में इंटरनेशनल मार्केट में Redmi Pad 2 9.7 को लॉन्च किया गया था। इस टैबलेट में 9.7 इंच (2,048 x 1,280 पिक्सल्स) डिस्प्ले 120 Hz तक के रिफ्रेश रेट, 240 Hz तक के टच सैंपलिंग रेट, 250 ppi की पिक्सल डेंसिटी और 500 निट्स के ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले को TÜV Rheinland Low Blue Light और Circadian Friendly सर्टिफिकेशन मिले हैं। इसमें Snapdragon 6s Gen 2 चिपसेट और Adreno 610 GPU दिया गया है। इस टैबलेट की स्टोरेज को माइक्रोSD कार्ड के जरिए 2 TB तक बढ़ाया जा सकता है। 

Redmi Pad 2 9.7 के रियर में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। यह 1,080p/30 fps तक वीडियो को रिकॉर्ड कर सकता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Bluetooth और Wi-Fi के विकल्प हैं। इस टैबलेट में सेंसर्स के तौर पर एक्सेलरोमीटर, एंबिएंट लाइट सेंसर और हॉल सेंसर दिए गए हैं। Redmi Pad 2 9.7 की 7,600 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। Redmi का दावा है कि यह टैबलेट सिंगल चार्ज में 15 घंटे से अधिक का वीडियो प्लेबैक, 16 घंटे से अधिक की ऑनलाइन गेमिंग और 18 घंटे से अधिक का ऑडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »