iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन

आगामी iPhone 18 Pro का डिजाइन iPhone 17 Pro के लगभग समान हो सकता है। iPhone 17 Pro के लिए डिजाइन किए गए प्रोटेक्टिव केस iPhone 18 Pro के लिए भी फिट हो सकते हैं

iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • iPhone 18 Pro का डिजाइन iPhone 17 Pro के लगभग समान हो सकता है
  • अगले महीने नई आईफोन सीरीज को लॉन्च किया जा सकता है
  • iPhone 18 Pro में 4,056 mAh की बैटरी हो सकती है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। आगामी स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 18 Pro का डिजाइन iPhone 17 Pro के लगभग समान हो सकता है।  iPhone 17 Pro के लिए डिजाइन किए गए प्रोटेक्टिव केस iPhone 18 Pro के लिए भी फिट हो सकते हैं। 

न्यूज एजेंसी Bloomberg के रिपोर्टर Mark Gurman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर OtterBox प्रोटेक्टिव केस की एक इमेज पोस्ट की है जो iPhone 17 Pro और iPhone 18 Pro दोनों के लिए कारगर है। Mark ने बताया है, "ऐसा लगता है कि OtterBox का मानना है कि iPhone 17 Pro का केस iPhone 18 Pro के लिए भी फिट होगा।" मार्क ने यह भी दावा किया है कि OtterBox इस प्रोडक्ट की बिक्री भी कर रही है। यह केस ब्लू कलर में है और इसमें रियर पर हॉरिजॉन्टल कैमरा मॉड्यूल है। इसमें तीन रियर कैमरा और एक  LED के लिए कटआउट हैं। 

iPhone 18 Pro में 4,056 mAh की बैटरी हो सकती है। इस स्मार्टफोन के फिजिकल SIM वाले वर्जन में 4,056 mAh और eSIM वाले मॉडल में 4,288 mAh की बैटरी दी जा सकती है। इसकी तुलना में iPhone 17 Pro के फिजिकल SIM और eSIM वेरिएंट्स में क्रमशः 3,998 mAh और 4,252 mAh की बैटरी है। आगामी सीरीज के iPhone 18 Pro Max के प्राइस में इसके पिछले वर्जन की तुलना में काफी बढ़ोतरी की जा सकती है। यह एपल का सबसे महंगा स्मार्टफोन हो सकता है। हाल ही में टिप्सटर Smart Pikachu ने बताया था कि iPhone 18 Pro Max का चीन में शुरुआती प्राइस CNY 11,000 (लगभग 1,56,800 रुपये) का हो सकता है। अगर यह जानकारी सही होती है तो iPhone 17 Pro Max की तुलना में इस स्मार्टफोन का प्राइस लगभग CNY 1,000 (लगभग 14,250 रुपये) अधिक होगा। एपल का यह सबसे महंगा iPhone होगा। 

इस स्मार्टफोन के अधिक प्राइस का कारण मैन्युफैक्चरिंग की कॉस्ट में बढ़ोतरी है। iPhone 18 Pro Max में एपल के A20 Pro चिप का इस्तमाल हो सकता है। इस चिप की मैन्युफैक्चरिंग TSMC के 2 nm प्रोसेस के इस्तेमाल से की जा सकती है। यह इस नए मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस का इस्तेमाल करने वाला एपल का पहला स्मार्टफोन हो सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y31T 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, लीक हुआ प्राइस
  2. Infinix Hot 70 Pro 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 4 कलर्स के होंगे ऑप्शन
  3. iQOO 16, iQOO Neo 12 में मिल सकता है 185Hz तक के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले 
  4. iPhone 17 Pro के जैसा हो सकता है iPhone 18 Pro का डिजाइन
  5. Lava Bold N4 Lite जल्द होगा भारत में लॉन्च, स्क्वेयर-शेप कैमरा मॉड्यूल
  6. Moto G Max की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स 
  7. SIM कार्ड के नियम 24 अगस्त से बदल रहे, पार की लिमिट तो कनेक्शन हो जाएगा बंद
  8. AI अब सिर्फ Chatbot नहीं! ChatGPT से परे ये 4 भारतीय AI टेक्नोलॉजी बदल रही हैं डिजिटल एक्सपीरिएंस
  9. 82% भारतीयों के हाथ से गिरा मोबाइल, प्रोटेक्शन फिर भी नहीं लिया!
  10. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »