Apple ने भारत में बीते साल iPhone 17 लॉन्च किया था और अब सितंबर में आगामी आईफोन सीरीज लॉन्च होने जा रही है।
Photo Credit: Apple
iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले है।
Apple ने भारत में बीते साल iPhone 17 लॉन्च किया था और अब सितंबर में आगामी आईफोन सीरीज लॉन्च होने जा रही है। अगर आप अभी भी मौजूदा आईफोन 17 को खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां इस वक्त ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 पर डिस्काउंट दिया जा रहा है, जिसके साथ एक्सचेंज ऑफर और बैंक ऑफर शामिल है। आइए iPhone 17 पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
iPhone 17 का 256GB स्टोरेज वेरिएंट वेरिएंट ₹80,900 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल ₹82,900 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात की जाए तो फ्लिपकार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹5,955 डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹74,955 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 57,250 की बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए डिवाइस की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह आईफोन लॉन्च कीमत के मुकाबले में करीब ₹7,945 सस्ता मिल रहा है।
iPhone 17 में 6.3 इंच की सुपर रेटिना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इस आईफोन में Apple A19 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह आईफोन iOS 26 पर काम करता है। यह आईफोन धूल, पानी और छींटों से बचाव के लिए IP68 रेटिंग के साथ आता है। सेफ्टी के लिए इसमें Emergency SOS और क्रैश डिटेक्शन फीचर मिलता है।
कैमरा सेटअप की बात की जाए तो iPhone 17 के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा आता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में एनएफसी, जीपीएस, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट, ब्लूटूथ 6 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। डाइमेंशन के मामले में iPhone 17 की चौड़ाई 71.5 मिमी, ऊंचाई 149.6 मिमी, डेप्थ 7.95 मिमी और वजन 177 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार