आगामी स्मार्टफोन के Thermo Orange कलर वाले वेरिएंट का बैक पैनल तापमान के साथ बदलता है। इसके Silk Glow Purple वाले वेरिएंट का टेक्सचर मूवमेंट के साथ शिफ्ट होता है। इस स्मार्टफोन के Dive Blue कलर के वेरिएंट में मैट फिनिश है
Photo Credit: Infinix
इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है
चीन की हैंडसेट मेकर Infinix का नया स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। Infinix Hot 70 Pro 5G के लिए चार कलर्स के ऑप्शन होंगे। चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में पिछले महीने इस स्मार्टफोन को लॉन्च किया गया था। Infinix Hot 70 Pro 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7100 दिया गया है।
Infinix ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि भारत में Infinix Hot 70 Pro 5G को सितंबर के पहले सप्ताह में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के लिए Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर्स के विकल्प होंगे। Infinix Hot 70 Pro 5G की बिक्री देश में कंपनी की वेबसाइट और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart के जरिए की जाएगी।
आगामी स्मार्टफोन के Thermo Orange कलर वाले वेरिएंट का बैक पैनल तापमान के साथ बदलता है। इसके Silk Glow Purple वाले वेरिएंट का टेक्सचर मूवमेंट के साथ शिफ्ट होता है। इस स्मार्टफोन के Dive Blue कलर के वेरिएंट में मैट फिनिश है। Infinix Hot 70 Pro 5G में एक्टिव मैट्रिक्स क्यूब (AMC) रियर लाइटिंग सिस्टम है। यह कस्टमाइज किए जा सकने वाला मिनी LED डिस्प्ले नोटिफिकेशंस, गेमिंग और चार्जिंग की स्थिति को दिखाने के लिए ब्लिंक करेगा।
इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च किए गए Infinix Hot 70 Pro 5G में 6.76 इंच IPS LCD डिस्प्ले है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट है। Infinix Hot 70 Pro 5G की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में लोकेशन के आधार पर 5,600 mAh या 6,000 mAh की बैटरी है। इसकी बैटरी 45 W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। भारत में पिछले महीने Infinix Note 60 Pro को Frost Silver और Mist Titanium के दो नए कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इससे पहले इस स्मार्टफोन को तीन कलर्स के विकल्पों के साथ लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन के नए कलर्स उन कस्टमर्स के लिए हैं जो मैटेलिक फिनिश को पसंद करते हैं। हालांकि, Infinix Note 60 Pro के हार्डवेयर में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इस स्मार्टफोन में 6.78 इंच Active Matrix LED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 4,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ