Apple के 'Wonderlust' इवेंट को ऐसे देखें लाइव, iPhone 15, नई Apple वॉच हो सकते हैं लॉन्च

इस इवेंट की शुरुआत मंगलवार को 10:30 pm (IST) पर अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में होगी

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 11 सितंबर 2023 15:57 IST
ख़ास बातें
  • यह इवेंट अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में होगा
  • आईफोन 15 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 22 सितंबर से शुरू हो सकते हैं
  • एपल ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ाया है

इसे कंपनी के YouTube चैनल और Apple.com वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है

दुनिया भर में मशहूर iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple का 'Wonderlust' लॉन्च इवेंट मंगलवार को होगा। इस इवेंट में एपल आईफोन 15 सीरीज सहित कुछ नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर सकती है। इसके साथ ही एपल के आगामी ऑपरेटिंग सिस्टम अपडेट के रिलीज की तिथि की भी घोषणा हो सकती है। 

इस इवेंट की शुरुआत मंगलवार को 10:30 pm (IST) पर अमेरिका में कैलिफोर्निया के Apple Park में होगी। इसे एपल के YouTube चैनल और Apple.com वेबसाइट पर लाइव देखा जा सकता है। इसकी Apple TV+ और Apple Developer ऐप्स पर भी स्ट्रीमिंग होगी। इस इवेंट को नीचे एम्बेड किए गए यूट्यूब प्लेयर पर भी आप स्ट्रीम कर सकते हैं। यह मंगलवार को इवेंट शुरू होने पर लाइव होगा। इसमें एपल की नई वॉच को भी लॉन्च किया जा सकता है। 



कंपनी की नई आईफोन सीरीज में iPhone 15, iPhone 15 Plus, iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max शामिल हो सकते हैं। हाल ही में टिप्सटर Majin Bu (@MajinBuOfficial) ने X (पहले Twitter) पर दावा किया था कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus में स्मार्टफोन के जैसे कलर वाली ब्रेडेड USB Type-C केबल मिलेगी। इसके अलावा एपल के डिवाइस के प्रोटोटाइप कलेक्टर Kosutami (@KosutamiSan) ने USB Type-C केबल्स के डिजाइन वैलिडेशन टेस्ट (DVT) सैम्पल पोस्ट किए हैं। ये कलर्ड चार्जिंग केबल्स ‌iPhone 15‌ और ‌iPhone 15‌ Plus के साथ मिल सकती हैं। 
Advertisement

आईफोन 15 सीरीज के लिए प्री-ऑर्डर 22 सितंबर से शुरू हो सकते हैं। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में पिछले वर्ष पेश की गई iPhone 14 सीरीज की तुलना में कई अपग्रेड होने की संभावना है। आईफोन 15 सीरीज के कुछ मॉडल्स में 35 W की चार्जिंग स्पीड हो सकती है। यह मौजूदा आईफोन्स की तुलना में काफी सुधार होगा। iPhone 14 Pro में 27 W फास्ट चार्जिंग है, जबकि iPhone 14 में 20 W फास्ट चार्जिंग है। आईफोन के रेगुलर और प्रो मॉडल्स के बीच कंपनी अंतर को बढ़ा रही है। इस वजह से 35 W की चार्जिंग स्पीड केवल iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में हो सकती है। iPhone 15 का भारत में प्रोडक्शन शुरू किया जा रहा है। इससे एपल के चीन के मुख्य मैन्युफैक्चरिंग बेस और भारत में मैन्युफैक्चरिंग के बीच अंतर को घटाया जा सकेगा। एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn की तमिलनाडु की फैक्टरी में नए स्मार्टफोन्स की सप्लाई चीन मे कंपनी की फैक्टरियों से इनकी डिलीवरी के कुछ सप्ताह बाद करने की तैयारी हो रही है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • Design / Comfort
  • Audio Quality
  • Battery Life
  • Value For Money
  • Good
  • Classic design with improved controls
  • Comfortable fit
  • State-of-the-art charging case
  • Very good battery life
  • Flexible, eager sound quality
  • Excellent ANC and transparency modes
  • Bad
  • Some features only work on Apple devices
  • Somewhat expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

कलर

White

हेडफोन टाइप

In-Ear

माइक्रोफोन

हां

कनेक्टिविटी

True Wireless Stereo (TWS)

टाइप

Earphones

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  4. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  4. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  5. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  7. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  9. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.