Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स

यह स्मार्टफोन iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है

विज्ञापन
इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किए गए Apple के अफोर्डेबल iPhone 16e की शुक्रवार से देश में बिक्री शुरू हो गई है। इस स्मार्टफोन में कंपनी का A18 चिपसेट दिया गया है। iPhone 16e में 48 मेगापिक्सल का सिंगल रियर कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 12 मेगापिक्सल का TrueDepth कैमरा दिया गया है। 

iPhone 16e में 8 GB का RAM है। इस स्मार्टफोन के 128 GB वाले वेरिएंट का प्राइस 59,900 रुपये, 256 GB का 69,900 रुपये और 512 GB वाले वेरिएंट का 89,900 रुपये का है। इसे व्हाइट और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इसकी बिक्री देश में एपल की वेबसाइट और कंपनी के ऑथराइज्ड रीसेलर्स के जरिए की जाएगी। कंपनी के ई-स्टोर पर इस स्मार्टफोन के लिए 2,496 रुपये प्रति माह से नो-कॉस्ट EMI के भी विकल्प हैं। कंपनी की ऑथराइज्ड रीसेलर Unicorn इस स्मार्टफोन को ICICI बैंक, SBI और  Kotak Mahindra Bank सहित चुनिंदा बैंकों के कार्ड्स से खरीदने पर 4,000 रुपये के इंस्टेंट कैशबैक की पेशकश कर रही है। 

इस स्मार्टफोन में 6.1 इंच सुपर रेटिना XDR (1,170x2,532 पिक्सल्स) OLED डिस्प्ले 60 Hz के रिफ्रेश रेट और 800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। iPhone 16e में 3 nm A18 चिपसेट है। यह स्मार्टफोन iOS 18 आउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसके लिए अप्रैल से Apple Intelligence फीचर्स उपलब्ध होंगे। इस स्मार्टफोन की 3,961 mAh की बैटरी 18 W वायर्ड और 7.5 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। इस स्मार्टफोन का साइज 146.7 x 71.5 x 7.8 mm और भार लगभग 167 ग्राम का है। 

हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि iPhone 16e की देश में असेंबलिंग शुरू हो गई है। यह लगभग तीन वर्ष पहले पेश किए गए iPhone SE की जगह लेगा। देश में पिछले कुछ वर्षों ने एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। देश में असेंबल किए जा रहे iPhone 16e की भारत में बिक्री के साथ ही कुछ देशों को एक्सपोर्ट भी किया जाएगा। इससे पहले कंपनी की iPhone 16 सीरीज की भी देश में असेंबलिंग की जा रही है। एपल ने आईफोन 16 सीरीज के साथ देश में पहली बार आईफोन के Pro मॉडल्स को बनाना शुरू किया था। इससे पहले कंपनी के Pro मॉडल्स की असेंबलिंग चीन में की जाती थी। 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Light and compact design
  • Powerful Apple A18 SoC
  • Customisable Action Button
  • Good battery life
  • कमियां
  • Low light camera performance is below average
  • Available in just two basic finishes
  • Large display notch with thick borders
  • 60Hz refresh rate display
  • Slow wireless and wired charging
डिस्प्ले6.10 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए18
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
ओएसआईओएस 18
रिज़ॉल्यूशन1170x2532 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 2 मॉडल हो सकते हैं शामिल
  2. इलेक्ट्रिक पैसेंजर व्हीकल्स की सेल्स 81 प्रतिशत बढ़ी, Tata Motors का टॉप रैंक बरकरार
  3. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  4. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  5. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  6. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  7. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  8. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  9. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  10. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »