Apple ने लॉन्च के बाद से बेचे 3 अरब iPhone, सेल्स में भारत की बढ़ रही हिस्सेदारी

एपल ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। एपल की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 1 अगस्त 2025 21:33 IST
ख़ास बातें
  • एपल को तीसरी तिमाही में 23.42 अरब डॉलर का प्रॉफिट मिला है
  • भारत में भी आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है
  • एपल ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे

भारत में भी आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ रही है

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली Apple ने बताया है कि उसने इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बाद से इसकी तीन अरब यूनिट्स की शिपमेंट की है। कंपनी के Tim Cook ने बताया कि लगभग 18 वर्ष पहले इसके लॉन्च के बाद से एपल ने हाल ही में आईफोन की तीन अरब यूनिट्स की शिपमेंट की उपलब्धि हासिल की है। 

कंपनी का इस वर्ष की तीसरी तिमाही में रेवेन्यू 94.4 अरब डॉलर (लगभग 8.22 लाख करोड़ रुपये) का रहा है। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में लगभग प्रतिशत की बढ़ोतरी है। इस रेवेन्यू में आईफोन की हिस्सेदारी लगभग 50 प्रतिशत की है। एपल ने आईफोन के लॉन्च के बाद 2016 में इसकी एक अरब यूनिट्स की शिपमेंट पूरी की थी। हालांकि, कंपनी ने यह नहीं बताया है कि आईफोन की दो अरब यूनिट्स की शिपमेंट का आंकड़ा कब हासिल किया गया था। ऐसा अनुमान है कि कंपनी को इसके बाद आईफोन की तीन अरब यूनिट्स की शिपमेंट तक पहुंचने में इसे चार वर्ष से कम लगे होंगे। 

Advertisement

एपल को तीसरी तिमाही में 23.42 अरब डॉलर (लगभग 2.04 लाख रुपये) का प्रॉफिट मिला है। कंपनी का Mac और iPad से रेवेन्यू क्रमशः 8.05 अरब डॉलर (लगभग 0.70 लाख करोड़ रुपये) और 6.58 अरब डॉलर (लगभग 0.57 लाख करोड़ रुपये) का रहा है। भारत में भी आईफोन्स की बिक्री में बढ़ोतरी हो रही है। देश में इस वर्ष की दूसरी तिमाही में एपल के iPhone 16 की सबसे अधिक शिपमेंट हुई है। दूसरी तिमाही में कंपनी के भारत में लगभग 28 लाख iPhone की शिपमेंट करने का अनुमान है। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। देश के स्मार्टफोन मार्केट में कमजोर सीजन और कई राज्यों में भीषण गर्मी पड़ने के बावजूद आईफोन की बिक्री मजबूत रहने की संभावना है। 

आईफोन्स पर डिस्काउंट और फाइनेंसिंग के विकल्पों से भी देश में कंपनी की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। एपल ने लगभग दो वर्ष पहले भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे। एपल की योजना जल्द देश में नए स्टोर्स शुरू करने की है। इस वर्ष की शुरुआत में कुक ने बताया था कि देश में कंपनी की चार नए स्टोर्स खोलने की योजना है। कंपनी के मौजूदा स्टोर्स दिल्ली और मुंबई में हैं। एपल की योजना मुंबई के बोरिविली में स्काई सिटी मॉल और बेंगलुरु में फिनिक्स मॉल ऑफ एशिया में नए स्टोर्स खोलने की है।  

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  2. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  3. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  4. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  5. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  6. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  7. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  2. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  3. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  4. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  5. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
  7. Vivo Y600i में मिल सकता है 6.87 इंच डिस्प्ले, चाइना टेलीकॉम पर हुई लिस्टिंग
  8. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  9. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  10. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.