• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कटौती के संकेत का असर

Apple के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कटौती के संकेत का असर

एपल का शेयर 1.7 प्रतिशत बढ़कर 197.96 डॉलर पर बंद हुआ। कंपनी के शेयर का इससे पिछला रिकॉर्ड हाई बंद होने का प्राइस 31 जुलाई को 196.45 डॉलर का था

Apple के शेयर ने बनाया रिकॉर्ड, फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कटौती के संकेत का असर

कंपनी का मिक्स्ड-रिएलिटी हेडसेट Vision Pro जल्द लॉन्च हो सकता है

ख़ास बातें
  • एपल का शेयर 1.7 प्रतिशत बढ़कर 197.96 डॉलर पर बंद हुआ
  • इससे पहले कंपनी के शेयर ने इंट्रा-डे में 198 डॉलर का हाई छुआ था
  • पिछले कुछ वर्षों में आईफोन की सेल्स तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
दुनिया भर में बड़ी संख्या में बिकने वाले iPhone बनाने वाली Apple के शेयर प्राइस ने रिकॉर्ड बनाया है। अमेरिका में फेडरल रिजर्व के इंटरेस्ट रेट में कोई बदलाव न करने और अगले वर्ष इसमें कटौती करने का संकेत देने से कंपनी के शेयर में तेजी आई है। एपल का शेयर 1.7 प्रतिशत बढ़कर 197.96 डॉलर पर बंद हुआ। 

कंपनी के शेयर का इससे पिछला रिकॉर्ड हाई बंद होने का प्राइस 31 जुलाई को 196.45 डॉलर का था। इससे पहले कंपनी के शेयर ने इंट्रा-डे में 198 डॉलर का हाई छुआ था। हालांकि, यह 19 जुलाई को 198.23 डॉलर के इंट्रा-डे रिकॉर्ड हाई से कुछ कम रहा। दुनिया की इस सबसे अधिक वैल्यू वाली कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 3.08 लाख करोड़ डॉलर पर पहुंच गया। फेडरल रिजर्व ने बेचमार्क लेंडिंग रेट को 5.25 प्रतिशत से 5.50 प्रतिशत की रेंज में बरकरार रखा है। इसके साथ ही इसने इंटरेस्ट रेट में बढ़ोतरी का साइकल समाप्त होने का संकेत दिया है। 

कंपनी का मिक्स्ड-रिएलिटी हेडसेट Vision Pro जल्द लॉन्च हो सकता है। इस वर्ष की शुरुआत में हुए WWDC में इसे पेश किया गया था। कंपनी इसके रिटेल लॉन्च की तैयारी कर रही है। इसके लिए अमेरिका में एपल के रिटेल स्टोर्स के एंप्लॉयीज को ट्रेनिंग दी जाएगी। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, एपल इसके लॉन्च को लेकर सतर्कता बरत रही है। यह AR/VR हेडसेट एक कॉम्प्लेक्स डिवाइस है। इसके सेटअप को प्रत्येक यूजर के लिए कस्टमाइज करने की जरूरत हो सकती है। इस वजह से Apple Store के एंप्लॉयीज के लिए ट्रेनिंग सेशन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें एंप्लॉयीज को Vision Pro के सेटअप और इसे इस्तेमाल करने के साथ ही इसे संभावित कस्टमर को बेचने के तरीके की भी जानकारी दी जाएगी। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अमेरिका में कंपनी के स्टोर्स को जल्द इस हेडसेट को असेंबल करने के लिए जरूरी इक्विपमेंट दिया जाएगा। 

Vision Pro एक एल्युमीनियम फ्रेम पर बेस्‍ड है। इसके फ्रंट में कर्व्‍ड ग्‍लास हैं। इमेज कैप्‍चर करने के लिए एक फ‍िजिकल बटन है। इसमें एडजस्टमेंट के लिए डिजिटल क्राउन मौजूद है। इसके स्‍ट्रैप को लचीला बनाया गया है, जिससे यूजर्स आसानी से पहन सकेंगे। इसमें साइड पर ऑडियो पॉड्स लगाए गए हैं। इस हेडसेट में एपल का M2 चिप लगाया गया है और इसके साथ में नया R1 चिप भी है। इसका डिस्‍प्‍ले माइक्रो-ओएलईडी है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »