Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले

एपल के 20th एनिवर्सरी आईफोन में एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बजाय कंपनी का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। इसमें चारों साइड के ऐजेज पर ग्लास बेंडिंग दी जा सकती है

Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले

हाल ही में एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है

ख़ास बातें
  • इस iPhone का लुक लगभग बॉर्डरलेस हो सकता है
  • एपल के 20th एनिवर्सरी आईफोन में अल्ट्रा-लो पावर चिप' दिया जा सकता है
  • इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है
विज्ञापन

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के 20th एनिवर्सरी आईफोन को स्पेशल डिजाइन के साथ पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन के डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इस iPhone का लुक  लगभग बॉर्डरलेस हो सकता है। हालांकि, एपल ने इस स्मार्टफोन के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एपल ने iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 20th एनिवर्सरी आईफोन में एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के बजाय कंपनी का क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले डिजाइन हो सकता है। इसमें चारों साइड के ऐजेज पर ग्लास बेंडिंग दी जा सकती है। इस ग्लास डिजाइन से इस स्मार्टफोन को लगभग बॉर्डरलेस लुक मिलेगा। एडवांस्ड डिस्प्ले टेक्नोलॉजीज में कलर फिल्टर एनकैप्सुलेशन (COE) और लो-टेम्परेचर पॉलिक्रिटलाइन ऑक्साइड प्लस ((LTPO+) शामिल हैं। COE में डिस्प्ले में पोलराइजर लेयर को इंटीग्रेट किया जाता है, जिससे पैनल की थिकनेस कम होती है। बहुत से प्रीमियम स्मार्टफोन्स में पहले से इस्तेमाल की जा रही LTPO टेक्नोलॉजी LTPO+ एक अपग्रेड है। इससे पावर एफिशिएंसी में सुधार होता है। 

इससे पहले टिप्सटर इंस्टेंट डिजिटल ने बताया था कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में सॉलिड-स्टेट बटन दिए जाएंगे। इस स्मार्टफोन में 'अल्ट्रा-लो पावर चिप' दिया जा सकता है। इस चिप से बटंस को पावर मिलेगी और यह स्मार्टफोन प्रेशर की पहचान कर हैंडसेट के ऑफ होने पर भी फीडबैक उपलब्ध करा सकेगा। सॉलिड-स्टेट बटन एक डिवाइस के फ्रेम के साथ अंदर या बाहर की ओर नहीं मूव करते। ये बटन प्रेशर की पहचान करते हैं और सामान्य बटन की तरह हैप्टिक फीडबैक देते हैं। इन बटन में फिजिकल मूवमेंट नहीं होने की वजह से ये सामान्य बटंस की तुलना में ये अधिक ड्यूरेबल होते हैं। 

आगामी स्मार्टफोन को iPhone 20 कहा जा सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल-लेयर OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके डिस्प्ले के लिए सेरेमिक शील्ड प्रोटेक्शन हो सकता है। इस टिप्सटर का दावा है कि 20th एनिवर्सरी आईफोन में 6,000 mAh की बैटरी वायरलेस रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। इसमें डिस्प्ले के नीचे फ्रंट कैमरा दिया जा सकता है। इस सीरीज में iPhone 20 Pro Max को भी लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6.96 इंच डिस्प्ले 2,912 x 1,340 पिक्सल्स के रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है।  

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  2. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  5. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  6. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  9. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »