OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च किया दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17e 5G और Realme P4 Lite 5G से हो रही है।
Photo Credit: OnePlus/Samsung/Realme
OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G
OnePlus ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन OnePlus N6 Lite लॉन्च किया दिया है, जिसकी टक्कर Samsung Galaxy M17e 5G और Realme P4 Lite 5G से हो रही है। OnePlus N6 Lite में कंपनी ने ऑक्टा कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर शामिल किया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर से लैस है। आइए OnePlus N6 Lite, Samsung Galaxy M17e 5G और Samsung Galaxy M17 5G के बीच तुलना करके विस्तार से जानते हैं।
कीमत
OnePlus N6 Lite के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,999 है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹16,590 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,969 है। जबकि Realme P4 Lite 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 है।
डिस्प्ले
OnePlus N6 Lite में 6.75 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स पीक ब्राइटनेस है। जबकि Samsung Galaxy M17e 5G में 6.7 इंच की HD+ Infinity-U LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 6.8 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1570×720 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है।
बैटरी बैकअप
OnePlus N6 Lite में 7000mAh की बैटरी मिलती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Samsung Galaxy M17e 5G में 6000mAh बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। वहीं Realme P4 Lite 5G में 7000mAh की बैटरी आती है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
ऑपरेटिंग सिस्टम
OnePlus N6 Lite एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड ColorOS 16 के साथ आता है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G एंड्रॉयड 16 पर One UI 8 पर चलता है। जबकि Realme P4 Lite 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर काम करता है।
प्रोसेसर
OnePlus N6 Lite में ऑक्टा कोर UNISOC T7250 प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर आता है। जबकि Realme P4 Lite 5G में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
कैमरा सेटअप
OnePlus N6 Lite के रियर में f/2.2 अपर्चर और LED फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा आता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Realme P4 Lite 5G के रियर में f/2.2 अपर्चर के साथ 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शंस
OnePlus N6 Lite में ड्यूल सिम, 4G, वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, एनएफसी, जीपीएस दिया गया है। वहीं Samsung Galaxy M17e 5G में 3.5 मिमी जैक, ड्यूल सिम, 5G, ड्यूल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट है। जबकि Realme P4 Lite 5G में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, 3.5 मिमी ऑडियो जैक, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू