Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....

एपल के iPhone Duo के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिमांड में कमी होने का अनुमान था। हालांकि, दक्षिण कोरिया में सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है

Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....

दक्षिण कोरिया में एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जाएगा

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung का पहला स्थान है
  • दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है
  • iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्राइस काफी कम है
विज्ञापन

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में हाल ही में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने एंट्री की है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में Samsung का पहला स्थान है। एपल के फोल्डेबल आईफोन के लॉन्च के बाद सैमसंग को इस सेगमेंट में कड़ी टक्कर मिल सकती है। हालांकि, दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स में बढ़ोतरी हुई है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल के iPhone Duo के लॉन्च के बाद Samsung Galaxy Z Fold 8 की डिमांड में कमी होने का अनुमान था। हालांकि, दक्षिण कोरिया में सैमसंग के फोल्डेबल स्मार्टफोन की बिक्री में लगभग 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। इसका कारण इन स्मार्टफोन्स की प्राइसिंग में बड़ा अंतर हो सकता है। दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 का प्राइस लगभग 22.8 लाख वॉन (लगभग 1,550 डॉलर) से शुरू होता है, जबकि iPhone Duo का शुरुआती प्राइस लगभग 32.9 लाख वॉन (लगभग 2,390 डॉलर) का है। 

इसके अलावा दक्षिण कोरिया में Samsung Galaxy Z Fold 8 को खरीदा जा सकता है, जबकि iPhone Duo को 16 अक्टूबर को लॉन्च किया जाना है। iPhone Duo की तुलना में Samsung Galaxy Z Fold 8 की कम थिकनेस और लाइटवेट भी इसकी डिमांड अधिक होने का एक कारण है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की कैटेगरी में एपल की एंट्री का यह मतलब नहीं है कि सैमसंग को कस्टमर्स का नुकसान होगा। इससे इस मार्केट की विजिबिलिटी बढ़ सकती है और प्रीमियम सेगमेंट में कस्टमर्स को अधिक विकल्प मिलेंगे। 

हाल ही में लॉन्च किए गए Samsung Galaxy Z Fold 8 में 7.6 इंच डायनैमिक AMOLED 2X इंटरनल डिस्प्ले (1,848 x 2,448 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट और 3,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन में 5.5 इंच डायनैमिक AMOLED 2X कवर डिस्प्ले (1,972 x 1,248 पिक्सल्स) 120 Hz के एडैप्टिव रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया गया है। इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। इसके साथ 10 मेगापिक्सल का इनर डिस्प्ले कैमरा दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 10 मेगापिक्सल का कैमरा है। Samsung Galaxy Z Fold 8 की 4,800 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड चार्जिंग और 20 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  5. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  6. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »