Meta ने AI वियरेबल्स की रेंज में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Gen 3 और Meta VR Glasses को पेश कर दिया है।
Ray-Ban Meta (Gen 3) पिछले ग्लासेस का एडवांस वर्जन है।
Meta ने AI वियरेबल्स की रेंज में विस्तार करते हुए Ray-Ban Meta Gen 3 और Meta VR Glasses को पेश कर दिया है। VR ग्लास की फिलहाल भारत में उपलब्धता नहीं है, Meta Gen 3 भारत में उपलब्ध हो रहे हैं। थर्ड जनरेशन के मेटा एआई ग्लासेज में Wayfarer के साथ-साथ Aviator और Zena जैसे नए फ़्रेम स्टाइल जोड़े गए हैं। इस लेटेस्ट जनरेशन वाले Ray-Ban Meta ग्लासेज में बैटरी लाइफ को पहले के मुकाबले में 2 घंटे बढ़ाया गया है। इस बार ऑडियो कैप्चर, कैमरा कैपेसिटी और डिजाइन को बेहतर किया गया है। आइए Ray-Ban Meta Gen 3 के बारे में विस्तार से बता रहे हैं। आइए Ray-Ban Meta (Gen 3) के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
Ray-Ban Meta (Gen 3) Price
Ray-Ban Meta (Gen 3) Aviator, Wayfarer और Zena डिजाइन की कीमत ₹44,300 से शुरू है, जिनमें कुछ खास लेंस और फ्रेम कॉम्बिनेशन मिलते हैं। Transitions वेरिएंट की कीमत ₹50,100 और Polarised वेरिएंट की कीमत ₹46,500 है। Ray-Ban Meta Gen 3 भारत में Wayfarer, Aviator और Zena फ्रेम स्टाइल में उपलब्ध है। दुनिया भर में 27 कलर और लेंस कॉम्बिनेशन पेश किए हैं, जिनमें ब्लैक, हवाना और सीजनल कलर ऑप्शन शामिल हैं।
Ray-Ban Meta (Gen 3) Specifications
Ray-Ban Meta (Gen 3) पिछले ग्लासेस का एडवांस वर्जन है। Ray-Ban Meta ग्लासेज में टेक्नोलॉजी को एक स्लिम और ज्यादा कंफर्टेबल डिजाइन में शामिल किया है। इसमें बैटरी लाइफ भी पहले के मुकाबले में बेहतर है और Meta AI तक क्विक एक्सेस के लिए एक नया कस्टमाइजेबल एक्शन बटन भी दिया गया है। Meta (Gen 3) में यूजर्स को 3 स्टाइल में 27 कलर और लेंस कॉम्बिनेशन मिलते हैं। Aviator, Zena (एक बोल्ड नया कैट-आई फ़्रेम) और Wayfarer दिया गया है। Ray-Ban Aviator की 90वीं सालगिरह के मौके पर विंटेज-स्टाइल वाले कलर में एक लिमिटेड-एडिशन Aviator भी लॉन्च हो रहे हैं।
Gen 3 में 12 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है जो कि 3K Ultra HD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट करता है। यूजर्स बिना हाथों का इस्तेमाल किए फोटो और वीडियो कैप्चर कर सकते हैं, उन्हें सेव और शेयर कर सकते हैं। इसके साथ ही नए डायनामिक फोटो फीचर के जरिए सबसे अच्छा फ़्रेम चुन सकते हैं, जिससे आप हर बार शानदार फोटो क्लिक कर सकते हैं। इन ग्लासेस में एक इन-बिल्ट एलईडी लाइट दिया गया है जो आपके आस-पास के लोगों को यह पता चलने में मदद करती है कि आप फोटो या वीडियो कैप्चर कर रहे हैं। Gen 3 में 9 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलती है जो कि Gen 2 से 1 घंटा ज्यादा है। बेहतर फिट के लिए प्रोफेशनल-एडजस्टेबल टेम्पल टिप्स भी हैं। इसमें दिया गया नया 6-माइक ऐरे बैकग्राउंड के 90% से ज्यादा नॉयज को कम करता है, जिससे तेज हवा या भीड़-भाड़ वाली सड़कों पर भी कॉल और वॉइस कमांड साफ सुनाई देती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
6500mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ स्लिम फोन Huawei Mate 90 Air हुआ लॉन्च, जानें डिटेल
Huawei लाई सबसे पतली स्मार्टवॉच, AMOLED स्क्रीन, 5 दिन की बैटरी, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
Motorola Edge 70 Neo मिडरेंज फोन का आज भारत में लॉन्च, बड़ी स्क्रीन, 7000mAh बैटरी समेत क्या होगा खास, जानें