Apple की iPhone 16 Pro को गोल्ड फिनिश में पेश करने की तैयारी

पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टाइटेनियम फ्रेम में पेश किया गया था

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 20 फरवरी 2024 15:52 IST
ख़ास बातें
  • आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है
  • आईफोन 16 प्रो मैक्स में 4,676 mAh की बैटरी हो सकती है।
  • एपल ने भारत में iPhone की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट बढ़ाया है

कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के महंगे मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया था

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone की नई सीरीज इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च की जा सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max को दो नए कलर्स में पेश किया जा सकता है। ये कलर ग्रे और गोल्ड फिनिश हैं। कंपनी की मौजूदा iPhone 15 सीरीज के Pro मॉडल्स को गोल्ड कलर में उपलब्ध नहीं कराया गया था। 

पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को टाइटेनियम फ्रेम में पेश किया गया था। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के यूजर Majin Bu (@majinbuofficial) ने दो डिजाइन शेयर किए हैं ये नए कलर्स में आईफोन 16 प्रो लग रहे हैं। कंपनी के नए प्रीमियम आईफोन मॉडल्स Desert Titanium और Titanium Grey में लॉन्च किया जा सकता है। नया डेजर्ट टाइटेनियम (डेजर्ट येलो) कलर आईफोन 14 प्रो मॉडल्स में उपलब्ध गोल्ड कलर के जैसा है। पिछले वर्ष लॉन्च की गई आईफोन 15 सीरीज के प्रो मॉडल्स को गोल्ड फिनिश में उपलब्ध नहीं कराया गया था। अगर इस टिप्सटर के दावे को माना जाए तो आईफोन 16 प्रो से कंपनी के प्रीमियम स्मार्टफोन्स में गोल्ड कलर की वापसी हो सकती है। 

आईफोन 16 प्रो मॉडल्स में बड़ी बैटरी भी दी जा सकती है। हाल ही में इसी टिप्सटर ने बताया था कि आईफोन 16 प्लस की बैटरी कैपेसिटी पिछले वर्ष पेश किए गए आईफोन की तुलना में कम हो सकती है। इस लीक में कहा गया था कि आईफोन 16 में 3,561 mAh और आईफोन 16 प्लस में 4,006 mAh की बैटरी दी जा सकती है। आईफोन 16 प्रो मैक्स में 4,676 mAh की बैटरी हो सकती है। आईफोन 16 प्रो की बैटरी के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

इस स्मार्टफोन सीरीज के iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में अधिक हीटिंग की समस्या से निपटने के लिए Graphene मैटीरियल का इस्तेमाल किया जा सकता है। कंपनी ने आईफोन 15 सीरीज के महंगे मॉडल्स में टाइटेनियम फ्रेम का इस्तेमाल किया था, जिसकी थर्मल कंडक्टिविटी स्टेनलेस स्टील से कम होती है। इसके बाद iOS 17 अपडेट के साथ इन स्मार्टफोन्स में हीटिंग की समस्या कुछ घटी है। हाल ही में PhoneArena की रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max में ग्रेफाइट पैड्स के बजाय ग्रेफीन शीट का इस्तेमाल करने की योजना है। इस मैटीरियल से चिप से निकलने वाली हीट को दूर करने और स्मार्टफोन के टेम्परेचर को घटाने में आसानी होगी। 
Advertisement

 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
 
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • Bad
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए17 प्रो

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

1 टीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1290x2796 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  2. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  3. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  6. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  7. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  8. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  9. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  10. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.