Apple की अफोर्डेबल प्राइस वाली पेंसिल लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने अब ऐसी पेंसिल लॉन्च करने की योजना बनाई है जो iPhone के साथ कम्पैटिबल होने के साथ ही iPad के लिए भी चलेगी

Apple की अफोर्डेबल प्राइस वाली पेंसिल लॉन्च करने की तैयारी

यह फर्स्ट जेनरेशन Apple Pencil और Apple Pencil 2 से काफी सस्ती होगी

ख़ास बातें
  • एपल के सस्ते iPad में USB-C का इस्तेमाल हो रहा है
  • इसके लिए कम्पैटिबल पेंसिल को लाइटनिंग के जरिए चार्ज करना पड़ता है
  • कम प्राइस वाली पेंसिल में प्रेशर सेंसिंग टेक्नोलॉजी या बैटरी नहीं होगी
विज्ञापन
दुनिया भर में लोकप्रिय आईफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple के प्रोडक्ट्स महंगे होते हैं और इस वजह से बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर रहते हैं। हालांकि, कंपनी ने हाल ही में 10th जेनरेशन iPad के साथ इस समस्या को दूर करने की कोशिश की थी। iPad खरीदने वालों को इसके सभी फीचर्स का इस्तेमाल करने के लिए मैजिक कीबोर्ड और Apple Pencil खरीदने की जरूरत होती है और इनके प्राइस भी महंगे हैं।  

Apple ने अफोर्डेबल डिवाइसेज में एक कम प्राइस वाली पेंसिल लॉन्च करने की योजना बनाई है। इससे पहले 50 डॉलर के प्राइस में Apple Pencil लाने की योजना थी जिसे कंपनी ने रद्द कर दिया है। कंपनी ने अब ऐसी पेंसिल लॉन्च करने की योजना बनाई है जो iPhone के साथ कम्पैटिबल होने के साथ ही iPad के लिए भी चलेगी। एपल के सस्ते iPad में USB-C का इस्तेमाल हो रहा है लेकिन इसके लिए कम्पैटिबल पेंसिल को लाइटनिंग के जरिए चार्ज करना पड़ता है। यूजर्स को इसके लिए नौ डॉलर के प्राइस वाला डोंगल खरीदना होगा जिसे अलग से बेचा जाता है। 

कंपनी की योजना की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि नई Apple Pencil को अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी इसके लिए लगभग 49 डॉलर का प्राइस रख सकती है। इससे यह फर्स्ट जेनरेशन Apple Pencil और Apple Pencil 2 से काफी सस्ती होगी। इनका प्राइस क्रमशः 129 डॉलर और 99 डॉलर का है। हालांकि, कंपनी की कम प्राइस वाली पेंसिल में प्रेशर सेंसिंग टेक्नोलॉजी या बैटरी नहीं होगी। एपल ने एक चिप डिवेलप किया है जिसका इस्तेमाल स्क्रीन पर स्टाइलस को चलाने के लिए होता है। इससे पहले सैमसंग ने इस टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया था।

हाल ही में एपल ने कमजोर डिमांड के कारण iPhone 14 Plus के प्रोडक्शन को घटाने का फैसला किया था। हालांकि, कंपनी ने नई आईफोन सीरीज के महंगे स्मार्टफोन iPhone 14 Pro के प्रोडक्शन में बढ़ोतरी की है। कुल प्रोडक्शन में  iPhone 14 Pro की हिस्सेदारी बढ़कर 60 प्रतिशत हो गई है। कंपनी ने शुरुआत में इसे 50 प्रतिशत तक रखने की योजना बनाई थी। अमेरिका में इंटरेस्ट रेट बढ़ने से कंज्यूमर्स के खर्च में कमी हो सकती है। इसका असर अगले वर्ष की पहली तिमाही में आईफोन की डिमांड पर पड़ने की आशंका है। इससे आईफोन का प्रोडक्शन वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 14 प्रतिशत कम हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A18 5G के जल्द लॉन्च की तैयारी, Bluetooth SIG पर हुई लिस्टिंग
  2. Microsoft 365 Outage: 12 घंटे से ज्यादा ठप रहने के बाद Outlook और Teams ने फिर पकड़ी रफ्तार
  3. Oppo Reno 17 Pro में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, MediaTek Dimensity 8550 Super चिपसेट
  4. Microsoft Outage: माइक्रोसॉफ्ट में खराबी से अटक गई दुनिया, इन देशों में रेल सर्विस भी ठप!
  5. iPhone 18 के लॉन्च में Samsung के कारण हुई देरी! नई रिपोर्ट में खुलासा
  6. Huawei Mate X8 सीरीज के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Portronics ने लॉन्च किया 100W आउटपुट वाला 20,000mAh पावर बैंक, लैपटॉप भी होगा चार्ज
  8. Honor 700 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 4K सिनेमैटिक लाइव फोटो का नया फीचर
  9. Oppo Pad 6 ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, मिलेगी 10,000mAh से बड़ी बैटरी!
  10. कैंसर की 137 दवाएं हुई सस्ती, Pharma Sahi Daam ऐप से जानें सही कीमत, खरीदने से पहले समझे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »