अगले महीने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Ultra को पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में लॉन्च हो सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल जल्द ही फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में एंट्री कर सकती है। Apple के इस स्मार्टफोन को iPhone Ultra कहा जा सकता है। अगले महीने iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max के साथ iPhone Ultra को पेश किया जा सकता है। हालांकि, फोल्डेबल आईफोन शुरुआत में सिर्फ एक मार्केट में लॉन्च हो सकता है।
एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone Ultra को शुरुआत में सिर्फ अमेरिका में लॉन्च किया जाएगा। इसके बाद यह स्मार्टफोन चीन में उपलब्ध कराया जा सकता है। एपल के बड़े मार्केट्स में अमेरिका और चीन शामिल हैं। इस रिपोर्ट में यह कहा गया है कि अगले महीने होने वाले इवेंट में iPhone Ultra की प्राइसिंग की घोषणा नहीं की गई जाएगी। फोल्डेबल आईफोन का प्राइस iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max से महंगा हो सकता है।
एपल को फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। iPhone Ultra की बड़ी संख्या में मैन्युफैक्चरिंग जून में शुरू की जानी थी लेकिन इसे टाल दिया गया था। पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। इस सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। हाल ही में सैमसंग ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की नई सीरीज को लॉन्च किया है।
इससे पहले Smart Analytics Global की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि इंटरनेशनल फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में ग्रोथ का अगला साइकल जल्द शुरू हो सकता है। मौजूदा वर्ष में इस मार्केट में शिपमेंट्स में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 30 प्रतिशत से अधिक की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। इसमें एपल के iPhone Ultra और सैमसंग की नई फोल्डेबल स्मार्टफोन सीरीज की बड़ी हिस्सेदारी हो सकती है। iPhone Ultra में एपल का 2 nm प्रोसेस पर बना आगामी चिपसेट हो सकता है। इस स्मार्टफोन की इनर स्क्रीन 7.58 इंच और आउटर डिस्प्ले 5.25 इंच का हो सकता है। फोल्डेबल आईफोन में डुअल-लेयर UTG और UFG ग्लास डिजाइन मिल सकता है। इस स्मार्टफोन का यूजर इंटरफेस अनफोल्ड करने पर iPad के समान हो सकता है। इस स्मार्टफोन में iPhones की सबसे अधिक कैपेसिटी वाली बैटरी दी जा सकती है। फोल्डेबल आईफोन के हिंज के लिए 3D प्रिंटेड टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले पर क्रीज को बहुत कम किया जा सकेगा।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?