• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत

Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत

पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है

Apple की भारत में तेजी से बिजनेस बढ़ाने की तैयारी, स्टोर्स की शुरुआत है बड़ा संकेत

कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है

ख़ास बातें
  • देश में एपल का पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई में खुलेगा
  • कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
  • दुनिया में भारत दूसरा सबसे बड़ा स्मार्टफोन मार्केट है
विज्ञापन
आईफोन बनाने वाली Apple ने भारत में बिजनेस के 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। कंपनी ने कहा है कि देश में इस सप्ताह उसके स्टोर्स की शुरुआत बिजनेस को बढ़ाने की एक बड़ी योजना का संकेत है। ये स्टोर्स मुंबई और दिल्ली में खोले जा रहे हैं। इनमें से पहला स्टोर 18 अप्रैल को मुंबई और इसके बाद 20 अप्रैल को दिल्ली में खोला जाएगा। 

कंपनी ने एक स्टेटमेंट में कहा, "देश में कंपनी अपने स्टोर्स खोलकर बिजनेस बढ़ाने की एक बड़ी योजना शुरू कर रही है। भारत की बहुत सुदंर संस्कृति और असाधारण ऊर्जा है।" कंपनी के CEO, Tim Cook के अनुसार, "हम अपने कस्टमर्स को सपोर्ट करने, लोकल कम्युनिटीज में इनवेस्टमेंट करने और मानवता के लिए कार्य करने वाले इनोवेशंस के साथ आगे बढ़ने को लेकर उत्साहित हैं।" पिछले फाइनेंशियल ईयर में देश से मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट बढ़कर 11.12 अरब डॉलर (लगभग 90,000 करोड़ रुपये) पर पहुंच गया है। इसमें एपल की हिस्सेदारी लगभग आधी है। इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर में मोबाइल फोन का एक्सपोर्ट लगभग 45,000 करोड़ रुपये का था। कंपनी ने लगभग 5.5 अरब डॉलर (लगभग 45,000 करोड़ रुपये) के मेड इन इंडिया आईफोन्स का एक्सपोर्ट किया है। 

एपल के भारत में पहले स्टोर का उद्धाटन कुक कर सकते हैं। इसके लिए उनके भारत आने का कार्यक्रम है। इससे एक ग्रोथ वाले मार्केट और मैन्युफैक्चरिंग बेस के तौर पर देश के लिए कंपनी की योजनाओं का संकेत मिल रहा है। Bloomberg न्यूज ने इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया था कि मुंबई और दिल्ली में कंपनी के स्टोर्स के उद्धाटन में कुक मौजूद हो सकते हैं। पिछली बार कुक लगभग सात वर्ष पहले भारत आए थे। हालांकि, कुक की यात्रा को लेकर ईमेल से भेजे प्रश्नों का कंपनी ने उत्तर नहीं दिया। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। देश में कंपनी की सेल्स उच्च स्तर पर पहुंच गई है। इसके अलावा एपल ने भारत में आईफोन का प्रोडक्शन बढ़ाने की भी तैयारी की है। दुनिया के दूसरे सबसे बड़े स्मार्टफोन मार्केट में एपल ने अपना पहला ऑनलाइन स्टोर लगभग तीन वर्ष पहले शुरू किया था। एपल ने स्टेटमेंट में बताया, "भारत में ऐप डिवेलपर्स की कम्युनिटी 10 लाख से अधिक रोजगार दे रही है। यह देश में डिवेलपर्स की मजबूत ग्रोथ का प्रमाण है। देश में ऐप स्टोर से डिवेलपर्स को भुगतान पिछले लगभग पांच वर्षों में तिगुने से अधिक बढ़ा है।" 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  2. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
  3. Amazon Great Indian Sale 2026 में ₹15,500 से सस्ते मिल रहे Redmi, Tecno स्मार्टफोन, 7000mAh बैटरी!
  4. Oppo Reno 17 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, शुरू हुए प्री-ऑर्डर्स
  5. ₹3000 महंगे होंगे Lava स्मार्टफोन! 15 नवंबर से कीमतों में होगा बदलाव
  6. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  7. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  8. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  9. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  10. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »