ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट पर मंदी की मार, प्रोडक्शन 11 प्रतिशत घटा

स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने जुलाई से सितंबर के दौरान लगभग 28.9 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। यह पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 11 प्रतिशत की कमी है

ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट पर मंदी की मार, प्रोडक्शन 11 प्रतिशत घटा

तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में डिमांड कमजोर रही

ख़ास बातें
  • Samsung ने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में पहला स्थान बरकरार रखा है
  • अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple दूसरे स्थान पर है
  • एपल ने चीन में प्रोडक्शन को घटाने की योजना बनाई है
विज्ञापन
पिछले कुछ महीनों से स्मार्टफोन मार्केट पर स्लोडाउन का असर पड़ रहा है। इस वजह से मौजूदा वर्ष की तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन का ग्लोबल प्रोडक्शन घटा है। स्मार्टफोन इंडस्ट्री ने जुलाई से सितंबर के दौरान लगभग 28.9 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। यह दूसरी तिमाही की तुलना में 0.9 प्रतिशत और वार्षिक आधार पर लगभग 11 प्रतिशत की कमी है। 

दक्षिण कोरिया की Samsung ने स्मार्टफोन की मैन्युफैक्चरिंग में अपना पहला स्थान बरकरार रखा है। अमेरिकी स्मार्टफोन कंपनी Apple दूसरे और चीन की Xiaomi तीसरे स्थान पर है। मार्केट रिसर्च फर्म Trendforce की रिपोर्ट में बताया गया है कि तीसरी तिमाही में स्मार्टफोन मार्केट में डिमांड कमजोर रही। सैमसंग ने लगभग 6.42 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया। यह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर 3.9 प्रतिशत की गिरावट है। सैमसंग ने इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन मार्केट में भी पहला स्थान हासिल किया है। ग्लोबल स्मार्टफोन मार्केट में फोल्डेबल फोन्स की हिस्सेदारी अगले वर्ष बढ़कर लगभग 1.5 प्रतिशत होने की संभावना है। 

Apple ने तीसरी तिमाही में लगभग 5.08 करोड़ यूनिट्स का प्रोडक्शन किया है। ग्लोबल स्मार्टफोन प्रोडक्शन में Xiaomi की हिस्सेदारी 13 प्रतिशत से कुछ अधिक की रही। कंपनी के पास Redmi, Poco और Black Shark जैसे अन्य ब्रांड्स भी हैं। इस लिस्ट में चौथे स्थान पर Oppo है। Apple ने iPhone का कुछ प्रोडक्शन चीन से बाहर ले जाने की योजना पर आगे बढ़ना शुरू कर दिया है। कंपनी ने सप्लायर्स से विशेषतौर पर भारत और वियतनाम में हैंडसेट की असेंबलिंग के लिए योजना बनाने को कहा है। इसके अलावा Foxconn जैसी ताइवान की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों पर भी एपल अपनी निर्भरता को कम करना चाहती है। 

Foxconn की चीन में Zhengzhou की फैक्टरी में हिंसक प्रदर्शनों के बाद आईफोन के प्रोडक्शन पर असर पड़ा है। इस वजह से एपल अपने प्रोडक्शन का कुछ हिस्सा चीन से बाहर ले जाने की तैयारी कर रही है। इस फैक्टरी में आईफोन और एपल के कुछ अन्य प्रोडक्ट्स बनाए जाते हैं। यह फैक्टरी कभी आईफोन के प्रो वेरिएंट्स के प्रोडक्शन में लगभग 85 प्रतिशत का योगदान देती थी। एपल ने अपने सप्लायर्स से कहा है कि वह चीन से बाहर प्रोडक्शन बढ़ाना चाहती है। पिछले महीने की शुरुआत में फॉक्सकॉन की फैक्टरी में समस्याएं शुरू होने के बाद एपल ने आईफोन के महंगे वेरिएंट्स की शिपमेंट्स में कटौती का अनुमान दिया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
  7. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »