भारत में हायरिंग को लेकर मुश्किल में फंसी iPhone असेंबल करने वाली Foxconn

इस मामले की जांच लेबर डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है। तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फॉक्सकॉन की फैक्टरी का अधिकारियों ने विजिट कर कंपनी के हायरिंग के तरीकों के बारे में पूछताछ की है

भारत में हायरिंग को लेकर मुश्किल में फंसी iPhone असेंबल करने वाली Foxconn

इस मामले में केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह राज्य के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी

ख़ास बातें
  • देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना अवैध है
  • फॉक्सकॉन की आईफोन बनाने वाली फैक्टरी में 41,281 वर्कर्स हैं
  • पिछले कुछ वर्षों में देश में आईफोन की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn पर देश में विवाहित महिलाओं को जॉब नहीं देने का आरोप लगा है। इसकी जांच लेबर डिपार्टमेंट ने शुरू कर दी है। तमिलनाडु में चेन्नई के निकट फॉक्सकॉन की फैक्टरी का अधिकारियों ने विजिट कर कंपनी के हायरिंग के तरीकों के बारे में पूछताछ की है। 

Reuters की एक रिपोर्ट में यह बताया गया था कि फॉक्सकॉन की फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब देने से मना किया जा रहा है। रीजनल लेबर कमिश्नर, A Narasaiah ने बताया कि लेबर डिपार्टमेंट की एक टीम ने कंपनी के डायरेक्टर्स और ह्युमन रिसोर्स डिविजन के एग्जिक्यूटिव्स से बातचीत की है। इस बारे में फॉक्सकॉन ने टिप्पणी के लिए दिए गए निवेदन पर प्रतिक्रिया नहीं दी। Apple ने भी Reuters की ओर से भेजे गए प्रश्नों का उत्तर नहीं दिया। इस मामले में केंद्र सरकार ने पिछले सप्ताह राज्य के अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी थी। 

इस बारे में Narasaiah ने कहा, "हम जानकारी एकत्र कर रहे हैं और कंपनी को दस्तावेज जमा करने का निर्देश दिया गया है। कंपनी ने बताया है कि वे भेदभाव नहीं कर रहे।" फॉक्सकॉन ने अधिकारियों को बताया है कि उसकी फैक्टरी में 41,281 वर्कर्स हैं। इन वर्कर्स में 33,360 महिलाएं हैं। कंपनी की महिला वर्कर्स में से लगभग आठ प्रतिशत विवाहित हैं। देश में महिला और पुरुष के आधार पर रोजगार में भेदभाव करना अवैध है। 

Reuters की एक जांच में यह पता चला था कि Foxconn ने अपनी फैक्टरी में विवाहित महिलाओं को जॉब देने से इनकार किया है। इस बारे में Foxconn के एक पूर्व HR एग्जिक्यूटिव, S Paul ने Reuters को बताया था कि आमतौर पर Foxconn सांस्कृतिक मुद्दों और सामाजिक दबाव के कारण विवाहित महिलाओं को नियुक्त नहीं करती। कंपनी का मानना है कि विवाह के बाद बहुत सी समस्याएं होती हैं। एपल और फॉक्सकॉन ने दो वर्ष पहले यह माना था कि हायरिंग से जुड़े तरीकों में खामियां हैं और उन्होंने इसे दूर करने के लिए कार्य किया है। पिछले वर्ष फॉक्सकॉन को देश में अपनी फैक्टरी में एक अरब डॉलर का इनवेस्टमेंट करने के लिए स्वीकृति मिली थी। इससे यह चीन के बाहर एपल के प्रोडक्ट्स के लिए बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बना सकेगी। 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »