प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं के विकास, टेक्नोलॉजी, सेमी कंडक्टर, न्यूकलियर एनर्जी और शिक्षा से संबंधित कई घोषणाएं की।
Photo Credit: Pexels/Kiran Pokuri Photography
फ्री ऑनलाइन कोचिंग से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को फायदा मिलेगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से युवाओं के विकास, टेक्नोलॉजी, सेमी कंडक्टर, न्यूकलियर एनर्जी और शिक्षा से संबंधित कई घोषणाएं की। जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा युवाओं के लिए एआई स्किल ट्रेनिंग और फ्री ऑनलाइन कोचिंग पर हो रही है। देशभर में 1 करोड़ युवाओं को एआई स्किल प्रोग्राम और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की व्यवस्था की जाएगी। फ्री ऑनलाइन कोचिंग का लाभ किन स्टूडेंट्स को मिलेगा, किन परीक्षाओं की तैयारी के लिए मिलेगा और क्या-क्या पात्रता होगी, इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वालों छात्रों के लिए सबसे ज्यादा जरूरी कोचिंग है, ऐसे में देश के प्रधानमंत्री द्वारा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने वाले छात्रों के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग की घोषणा करना बड़ा कदम है। इससे छात्रों और परिवारों पर पड़ने वाला आर्थिक दबाव कम होगा।
गरीब परिवारों को होगा खास लाभ
पीएम मोदी ने कहा कि कोचिंग क्लास से गरीब और मध्यम वर्ग पर बहुत बोझ पड़ता है। हम विभिन्न परीक्षाओं के लिए फ्री ऑनलाइन कोचिंग प्रदान करेंगे। कोचिंग क्लास को लेकर कई परिवारों पर पड़ने वाले दबाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हर मां बाप को लगता है कि अगर वो अपने बच्चे को कोचिंग क्लास नहीं भेजेंगे तो वे एक प्रतिष्ठित परिवार नहीं कहलाएंगे।
किन स्टूडेंट्स को मिलेगी ऑनलाइन कोचिंग
प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के अनुसार, देश में छात्रों और युवाओं को कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी के लिए ऑनलाइन कोचिंग फ्री में उपलब्ध करवाई जाएगी। यूपीएससी, नीट, जेईई, एसएससी और बैकिंग के एग्जाम की तैयारी करने वालों युवाओं को बहुत फायदा मिल सकता है। खासतौर गरीब और मध्यम वर्गीय छात्रों पर इस फ्री कोचिंग का बहुत असर होगा, क्योंकि कोचिंग की फीस से परिवारों पर बहुत आर्थिक बोझ पड़ता है।
कौन पाएगा लाभ
सरकार द्वारा अभी सिर्फ घोषणा की गई है और फ्री ऑनलाइन कोचिंग को लेकर कोई पात्रता सामने नहीं आई है। साथ ही साथ आवेदन प्रक्रिया, आयु की सीमा और चयन प्रक्रिया आदि के बारे में भी घोषणा होना बाकी है। अभी यह भी पता नहीं चला है कि छात्रों को किन शर्तों और दस्तावेजों के आधार पर फ्री कोचिंग का लाभ मिलेगा। हालांकि, पीएम ने साफतौर पर गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों का नाम लिया है तो उन्हें लाभ मिलने की पूरी संभावना है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹62,479
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन