• होम
  • गेमिंग
  • ख़बरें
  • BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन

BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन

Krafton India के अनुसार, 2026 के अंत तक इस पॉपुलर बैटल रॉयाल गेम का हल्का वर्जन भारत में पेश किया जा सकता है।

BGMI Lite: अब कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेल सकेंगे BGMI, क्राफ्टन जल्द ला रही गेम का Lite वर्जन

BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में इस गेम का लाइट वर्जन पेश करने वाली है।

ख़ास बातें
  • हल्का गेम सस्ते और पुराने स्मार्टफोन्स में भी आसानी से खेला जा सकेगा
  • 2026 के अंत तक इस पॉपुलर बैटल रॉयाल गेम का हल्का वर्जन आ सकता है
  • BGMI लाइट के आने से इसके यूजर्स की संख्या काफी बढ़ सकती है
विज्ञापन

अगर आप BGMI गेम के फैन हैं और इसे कम दाम वाले स्मार्टफोन्स में भी खेलना चाहते हैं तो जल्द ही गेम का लाइट वर्जन आ रहा है! BGMI बनाने वाली कंपनी Krafton ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में इस गेम का लाइट वर्जन पेश करने वाली है। यह हल्का गेम सस्ते और पुराने स्मार्टफोन्स में भी आसानी से खेला जा सकेगा। आइए जानते हैं डिटेल्स। 

बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया लाइट (BGMI Lite) भारत में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी ने अधिकारिक रूप से इसकी घोषणा कर दी है। Krafton India ने कहा है कि वह 2026 के अंत तक इस पॉपुलर बैटल रॉयाल गेम का हल्का वर्जन भारत में लेकर आने वाली है। यह उन यूजर्स को टारगेट करेगा जो बजट स्मार्टफोन्स, या पुराने स्मार्टफोन्स पर इसे खेलना चाहते हैं। क्योंकि स्टैंडर्ड वर्जन पुराने और बजट स्मार्टफोन पर रन नहीं कर सकता है। कंपनी ने गेम के फीचर्स, गेमप्ले और सिस्टम आवश्यकताओं का खुलासा नहीं किया है। 

कंपनी ने गेम के फीचर्स को लेकर अभी बहुत अधिक जानकारी नहीं दी है। इसी तरह कंपनी ने अभी तक फोन की लॉन्च डेट का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने कहा है कि वह लाइट वर्जन को 2026 के अंत तक पेश कर सकती है। गेम का डाउलनोड साइज, सपोर्टेड डिवाइसेस, ग्राफिक्स सेटिंग्स, गेमप्ले मोड और रैम आदि आवश्यकताओं के बारे में अभी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। 

भारत में लाखों ऐसे यूजर्स हैं जो अभी सस्ते स्मार्टफोन्स इस्तेमाल करते हैं। ये वे स्मार्टफोन हैं जो स्टैंडर्ड वर्जन को प्ले नहीं कर सकते हैं। जबकि गेमप्ले के लिए कम से कम 30 से 40 हजार रुपये का स्मार्टफोन चाहिए होता है जिसमें दमदार परफॉर्मेंस हो। ऐसे में BGMI लाइट के आने से इसे इस्तेमाल करने वाले यूजर्स की संख्या में लाखों की बढ़ोत्तरी हो सकती है। Google Play के अनुसार, BGMI के भारत में 10 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हैं। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  3. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  5. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  6. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  7. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  10. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »