Apple की iPhone 16 सीरीज में स्टेनलेस स्टील केस के साथ हो सकती है बैटरी

आगामी आईफोन सीरीज में iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं

Apple की iPhone 16 सीरीज में स्टेनलेस स्टील केस के साथ हो सकती है बैटरी

इससे इन स्मार्टफोन्स की बैटरी अधिक चल सकेगी

ख़ास बातें
  • एपल ने आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाने की तैयारी की है
  • स्टेनलेस स्टील की केसिंग से आगामी आईफोन्स में बैटरी को बदलना आसान होगा
  • इससे एपल को यूरोपियन यूनियन के नियम का पालन करने में आसानी होगी
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की iPhone 16 सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। इसमें iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max शामिल हो सकते हैं। इन स्मार्टफोन्स की बैटरी कैपेसिटी पिछले वर्ष पेश की गई आईफोन 15 सीरीज की तुलना में बेहतर हो सकती है। 

सप्लाई चेन एनालिस्ट Ming-Chi Kuo का दावा है कि एपल ने आईफोन 16 सीरीज में बैटरी की एनर्जी डेंसिटी बढ़ाने की तैयारी की है। इससे इन स्मार्टफोन्स की बैटरी अधिक चल सकेगी। इनमें बैटरी एक स्टेनलेस स्टील के केस में हो सकती है। इससे कंपनी को यूरोपियन यूनियन के स्मार्टफोन्स में रिप्लेसेबल बैटरी के नियम का पालन करने में भी मदद मिलेगी। Kuo ने बताया कि आईफोन की बैटरी के लिए स्टेनलेस स्टील की केसिंग से सेफ्टी की आवश्यक्ताओं को पूरा करने के साथ ही 10 प्रतिशत तक अधिक सेल डेंसिटी मिल सकेगी। 

इससे पहले Kuo ने कहा था कि स्टेनलेस स्टील की केसिंग से आगामी आईफोन्स में बैटरी को बदलना आसान हो जाएगा। इससे एपल को यूरोपियन यूनियन के नियम का पालन करने में आसानी होगी। आईफोन 16 सीरीज के लिए स्टेनलेस स्टील की बैटरी केसिंग्स की सप्लाई Sunway कर सकती है। हाल ही में टिप्सटर Instant Digital ने चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में दावा किया है कि iPhone 16 Pro का साइज 149.6 x 71.45 x 8.25 mm और वजन लगभग 194 ग्राम का होगा। पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 15 Pro का साइज 146.6 x 70.6 x 8.25 mm और वजन लगभग 187 ग्राम का था। iPhone 16 Pro Max का साइज 163.02 x 77.58 x 8.26 mm और वजन लगभग 225 ग्राम का होने की संभावना है। इसकी तुलना में iPhone 15 Pro Max का साइज 159.9 x 76.7 x 8.25 mm और वजन लगभग 221 ग्राम का था। 

इस टिप्सटर का कहना है कि iPhone 16 Pro वेरिएंट्स कुछ बड़े और भारी होंगे और इनमें बेजेल्स कम दिखेंगे। एक अन्य टिप्सटर OvO ने कहा था कि iPhone 16 Pro Max में अपग्रेडेड 48 मेगापिक्सल Sony IMX903 मेन कैमरा और iPhone 16 Pro में 48 मेगापिक्सल Sony IMX803 कैमरा हो सकता है। इन दोनों स्मार्टफोन्स में 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी दिया जा सकता है। iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max में 12 मेगापिक्सल का कैमरा था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  2. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल
  3. Trump-Xi की मुलाकात से iPhone, Samsung और Xiaomi यूजर्स पर क्या पड़ेगा असर? महंगे होंगे फोन या घटेंगे दाम
  4. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  5. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  6. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  7. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  8. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  9. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  12. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  13. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  14. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »