• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा

Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने पांच Vivo Y-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

Vivo ने महंगे कर दिए अपने 5 स्मार्टफोन, जानें कौन सा मॉडल हुआ कितना महंगा

Photo Credit: Vivo

Vivo Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी है।

ख़ास बातें
  • Vivo Y51 Pro 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹32,999 में हो गया है।
  • Vivo Y31 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹27,999 में हो गया है।
  • Vivo Y21 के 4GB+128GB वेरिएंट की कीमत ₹20,999 से बढ़कर ₹22,499 हो गई है।
विज्ञापन

Vivo ने भारतीय बाजार में अपने पांच Vivo Y-सीरीज के स्मार्टफोन की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। Vivo Y51 Pro 5G, Vivo Y21 और Vivo Y11 को मार्च में लॉन्च किया गया था, जबकि Vivo Y31 5G और Vivo Y19s ने बीते साल दस्तक दी थी। इन सभी 5 मॉडल में से सबसे ज्यादा कीमत में बढ़ोतरी Vivo Y51 Pro 5G की हुई है। अब कंपनी के ऑनलाइन स्टोर पर इन सभी मॉडल की नई कीमतें अपडेट हो गई हैं। वैश्विक स्तर पर मेमोरी और स्टोरेज कंपोनेंट्स की कमी के चलते यह कदम उठाया गया है। इसके अलावा वनप्लस, रियलमी और ओप्पो ने भी अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों को हाल ही में बढ़ाया था। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo Y Series स्मार्टफोन की कीमतें

Vivo Y51 Pro 5G
Vivo भारत ने ऑनलाइन स्टोर पर विभिन्न Vivo Y-सीरीज स्मार्टफोन्स की कीमतों में बढ़ोतर कर दी है। Vivo Y51 Pro 5G अब वेबसाइट पर 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट के साथ ₹32,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 में लिस्ट है। जबकि दोनों मॉडल ₹30,999 और ₹33,999 में लॉन्च हुए थे। Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1570 × 720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1250 निट्स अल्ट्रा हाई ब्राइटनेस है। Y51 Pro 5G में 7200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 44W फ्लैशचार्ज का सपोर्ट करती है। यह फोन MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट से लैस है। 

Vivo Y31 5G

Vivo Y31 5G का 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹27,999 और 6GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹31,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि लॉन्च कीमत ₹25,999 और ₹28,999 थी। Vivo Y31 5G में 6.68 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले आती है, जिसका रेजोल्यूशन 1608×720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स अधिकतम ब्राइटनेस है। Y31 5G में 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 6500mAh की बैटरी दी गई है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड FuntouchOS 15 के साथ आता है।

Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G

वहीं Vivo Y21 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹20,999 से बढ़कर ₹22,499 और Vivo Y11 के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹18,999 से बढ़कर ₹20,999 हो गई है। Vivo Y21 5G और Vivo Y11 5G में 6.74 इंच की HD+ LCD टचस्क्रीन डिस्प्ले है, जिसका 120Hz तक रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस है। ये दोनों फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 रेटिंग से लैस हैं। ये दोनों ही फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Vivo OriginOS 6 पर चलते हैं। Vivo सीरीज के दोनों फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 चिपसेट दिया गया है।

Vivo Y19s

सबसे आखिर में Vivo Y19s का 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट ₹14,999, 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹15,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹17,499 में लिस्ट किया गया है, जबकि यह स्मार्टफोन भारत में नवंबर, 2025 में ₹10,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था। Vivo Y19s 5G में 6.74 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और पीक ब्राइटनेस 700 निट्स तक है। Y19s 5G के रियर में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 0.8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

हाल ही में हुई स्मार्टफोन की कीमतों में यह बढ़ोतरी दुनिया भर में अलग-अलग स्मार्टफोन ब्रांड और अन्य डिवाइसेज की कीमतों में बढ़ोतरी का हिस्सा है। Vivo, OnePlus, Oppo, Realme और दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड ने हाल ही में अपने मौजूदा स्मार्टफोन और टैबलेट आदि को महंगा किया, वहीं नए लॉन्च को ज्यादा कीमत में लॉन्च किया। ग्लोबल स्तर पर दुनिया भर में रैम और NAND चिप की कमी काफी गंभीर हो गई है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »