iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ

अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो एयरटेल ग्राहकों को बहुत फायदा हो सकता है।

iPhone पर ₹35000 का डिस्काउंट, Airtel यूजर्स के लिए खास ऑफर, जानें कैसे उठाएं लाभ

Photo Credit: Apple

iPhone 17 Pro Max में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

ख़ास बातें
  • एयरटेल ऑफर में आईफोन पर सीधी ₹23,000 तक की बचत हो रही है।
  • ग्राहकों को ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है।
  • एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड से कैशबैक मिल रहा है।
विज्ञापन

अगर आप नया आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह खबर आपको बहुत फायदा पहुंचा सकती है। जी हां Airtel अपने ग्राहकों को नया आईफोन किफायती दामों पर खरीदने का मौका प्रदान कर रही है। यूजर्स को अपने Airtel Thanks ऐप पर जाना होगा और वहां पर आईफोन पर मिलने वाले ऑफर्स के लिए क्लैम करना होगा। दरअसल कंपनी कुल मिलाकर ₹35,000 तक डिस्काउंट पाने का मौका प्रदान कर रही है। इसमें आप क्रोमा के स्टोर से ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीदारी कर सकते हैं, जिसमें डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और ईएमआई ऑफर आदि शामिल हैं। यहां हम आपको आईफोन पर मिलने वाले ऑफर से डिस्काउंट आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

₹23,000 का डिस्काउंट
एयरटेल के इस शानदार ऑफर के जरिए यूजर्स को नया आईफोन खरीदने पर सीधी ₹23,000 तक की बचत हो रही है। इतना ही इसके अलावा ग्राहकों को ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है। इस प्रकार कुल मिलाकर ₹35,000 की बचत हो सकती है। हालांकि, इस ऑफर का लाभ सिर्फ कुछ मॉडल्स पर ही लागू है।

कौन से आईफोन हैं छूट में शामिल
Airtel के इस ऑफर के जरिए क्रोमा से खरीदारी करने पर iPhone 15, iPhone 16, iPhone 17, iPhone Air, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max शामिल है। इसका मतलब है कि ग्राहक चाहे पुराना मॉडल लेना चाहें या फिर लेटेस्ट और सबसे फ्लैगशिप, सभी पर डिस्काउंट का लाभ मिल रहा है।

एक्सचेंज होगा सिर्फ ऑफलाइन स्टोर पर
एयरटेल के इस ऑफर के जरिए नए आईफोन की खरीदारी पर ₹12,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी मिल रहा है, लेकिन इसका लाभ ऑनलाइन नहीं मिलेगा। इसके लिए ग्राहकों को ऑफलाइन स्टोर का रुख करना होगा। इसके अलावा एसबीआई, आईसीआईसीआई और एक्सिस क्रेडिट कार्ड से कैशबैक मिलेगा।

कैसे उठाएं लाभ

  • सबसे पहले आपको अपने फोन में एयरटेल ऐप खोलना है।
  • उसके बाद अपनी प्रोफाइल पर जाना है।
  • फिर रिवार्ड और ओटीटी पर जाना है।
  • उसके बाद क्लैम एयरटेल इन्साइडर पर्क्स पर क्लिक करना है।
  • क्रोमा पर आईफोन का ऑफर नजर आएगा, उस पर क्लिक करना है।
  • अब आप नीचे जाकर ऑफर के जरिए क्लैम कर सकते हैं।
  • ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर का लाभ सिर्फ 5 सितंबर तक लिया जा सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Airtel iPhone Offers, iPhone Offers, Apple iPhone, Croma
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »