Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा

Tecno Pova 8 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट

Photo Credit: Tecno

इस स्मार्टफोन में 6,500 mAh की बैटरी होगी

ख़ास बातें
  • Tecno Pova 8 Pro 5G में बैक पर सेकेंडरी स्क्रीन दी जाएगी
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा होगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate मिलेगा
विज्ञापन

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Tecno का नया स्मार्टफोन मंगलवार (18 अगस्त) को भारत में लॉन्च किया जाएगा। Tecno Pova 8 Pro 5G में बैक पर सेकेंडरी स्क्रीन दी जाएगी। हाल ही में इंटरनेशनल मार्केट में इस स्मार्टफोन को पेश किया गया है। भारत में लॉन्च होने वाले Pova 8 Pro 5G के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल वेरिएंट के समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। Pova 8 Pro 5G में बैक पर Alive Matrix Display मिलेगा। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा। इसमें MediaTek Dimensity 7400 Ultimate चिपसेट दिया जाएगा। 

आगामी स्मार्टफोन के लिए ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Pova 8 Pro 5G को तीन कलर्स - Arc White, Tundra Green और Graphite Black में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन की रियर कैमरा यूनिट में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-700C प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा होगा। 

Pova 8 Pro 5G में 6.78 इंच HyperLux AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसके डिस्प्ले के लिए Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिलेगा। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,000 sq mm के हीट डिसिपेशन एरिया के साथ वेपर चैंबर कूलिंग सॉल्यूशन होगा। Pova 8 Pro 5G में बैक पर Alive Matrix Display दिया जाएगा जिसमें 177 मिनी LEDs होंगे। इससे इनकमिंग कॉल्स और गेमिंग के दौरान एक चमकने वाली लाइट का इफेक्ट मिलेगा। इस स्मार्टफोन के लिए दो OS अपग्रेड और तीन वर्ष के सिक्योरिटी अपडेट उपलब्ध कराए जाएंगे। हालांकि, कंपनी ने Pova 8 Pro 5G की प्राइसिंग के बारे में जानकारी नहीं दी है। 

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर MediaTek Dimensity 7400 Ultimate मिलेगा। यह Android 16 पर बेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। इस स्मार्टफोन में Tecno का P1 ग्राफिक्स चिप भी दिया जाएगा। Pova 8 Pro 5G में 6,500 mAh की बैटरी 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। इस स्मार्टफोन की थिकनेस 7.39 mm और भार लगभग 189 ग्राम का होगा। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »