एंड्रॉयड एन का नया डेवलपर प्रिव्यू नेक्सस डिवाइस के लिए रिलीज

एंड्रॉयड एन का नया डेवलपर प्रिव्यू नेक्सस डिवाइस के लिए रिलीज
विज्ञापन
गूगल ने नेक्सस डिवाइस के लिए एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू का लेटेस्ट वर्ज़न रिलीज किया है। एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 4 का बिल्ड नंबर NPD56N है। इसे हर सपोर्ट करने वाले डिवाइस में इस्तेमाल में लाया जा सकता है। गौर करने वाली बात है कि डेवलपर प्रिव्यू 4 में कंपनी ने उन कमियों को दूर किया है जिनके बारे में डेवलपर्स ने पिछले वर्ज़न में शिकायत की थी। इसके साथ एपीआई में भी कुछ बदलाव किए गए हैं।

इच्छुक यूज़र एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम का हिस्सा बन सकते हैं। इसके लिए उन्हें android.com/beta पेज पर जाना होगा। पहले की तरह यह बीटा बिल्ड नेक्सस 6, नेक्सस 9, नेक्सस 5एक्स, नेक्सस 6पी, नेक्सस प्लेयर, पिक्सल सी और एंड्रॉयड वन (जनरल मोबाइल 4जी) के लिए उपलब्ध है। एंड्रॉयड पुलिस ने जानकारी दी है कि नया बिल्ड सोनी एक्सपीरिया ज़ेड3 को सपोर्ट करता है। याद रहे कि एक पुरानी रिपोर्ट में गूगल द्वारा एंड्रॉयड एन बीटा प्रोग्राम को नेक्सस के अलावा अन्य डिवाइस के लिए भी रिलीज करने की जानकारी दी गई थी।

एंड्रॉयड एन डेवलपर प्रिव्यू 4 जल्द ही लॉन्च होने वाले एंड्रॉयड एन प्लेटफॉर्म के आखिरी एपीआई के साथ आया है। रिपोर्ट में एंड्रॉयड पुलिस ने कहा, ''नए एपीआई का लेवल 24 है।" गूगल ने बताया है कि लॉन्च शॉर्टकर्ट फ़ीचर को बाद में रिलीज किया जाएगा। इसका मतलब है कि डेवलपर प्रिव्यू 4 से लॉन्चर शॉर्टकर्ट एपीआई को हटा लिया गया है।

नए डेवलपर प्रिव्यू में किए गए बदलाव में क्विक सेटिंग्स टाइल्स, क्लॉक नोटिफिकेशन को डिसमिस करने वाले फ़ीचर शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  3. ₹3800 सस्ता खरीदें 10000mAh की बड़ी बैटरी वाला Vivo का 5जी फोन, सिर्फ दिवाली सेल में ऑफर
  4. itel दिवाली ऑफर: टीवी-वॉशिंग मशीन खरीदें सिर्फ ₹40 प्रतिदिन देकर, फोन पर भी डिस्काउंट
  5. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  6. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  7. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  8. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  9. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  10. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »