• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत

Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत

Xiaomi ने चीन में नया Mijia Washer-Dryer Combo लॉन्च किया है। इसमें 13kg कपड़े धोने की क्षमता, Steam क्लीनिंग और Smart Auto Dosing जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत

Photo Credit: Xiaomi

ख़ास बातें
  • Xiaomi ने 13kg क्षमता वाला नया Washer-Dryer लॉन्च किया
  • मशीन में Steam क्लीनिंग और Smart Detergent सिस्टम मिलता है
  • यूजर्स मोबाइल ऐप से भी Washing Machine कंट्रोल कर सकते हैं
विज्ञापन

Xiaomi ने चीन में नया Washer-Dryer Combo लॉन्च किया है। कंपनी ने इसे Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition Super Electrolytic Smart Dosing Washer Dryer 13kg नाम से पेश किया है। नया स्मार्ट वॉशिंग मशीन मॉडल बड़े परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसमें 13kg वॉशिंग कैपेसिटी और 9kg ड्राइंग सपोर्ट मिलता है। Xiaomi के मुताबिक मशीन में Electrolysis आधारित क्लीनिंग टेक्नोलॉजी दी गई है, जो कठिन दाग हटाने और कपड़ों की सफाई बेहतर करने में मदद करती है। फिलहाल इसे चीन में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है।

Xiaomi ने इस स्मार्ट Washer-Dryer की कीमत 4199 युआन यानी करीब 59,000 रुपये रखी है। इसे चीन में Xiaomi YouPin के जरिए बेचा जा रहा है। भारत या अन्य ग्लोबल मार्केट में फिलहाल इसकी उपलब्धता की जानकारी नहीं दी गई है।

नई Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition में Electrolysis आधारित क्लीनिंग सिस्टम दिया गया है। Xiaomi के मुताबिक यह तकनीक एक्टिव ऑक्सीजन मॉलेक्यूल्स तैयार करती है, जो कपड़ों पर लगे जिद्दी दाग हटाने में मदद करते हैं। कंपनी का दावा है कि यह सोया सॉस और खून जैसे दागों को साफ कर सकती है। इसके अलावा सफेद कपड़ों की चमक बनाए रखने और रंग फैलने से रोकने पर भी फोकस किया गया है।

हाइजीन के लिए मशीन में हाई-टेम्परेचर स्टीम और इलेक्ट्रोलाइज्ड कोल्ड वाटर सिस्टम दिया गया है। कंपनी के मुताबिक यह बैक्टीरिया, वायरस और धूल के सूक्ष्म कीड़ों को कम करने में मदद कर सकता है। वॉशिंग परफॉर्मेंस की बात करें तो मशीन में 1.3 का वॉश रेशियो दिया गया है, जिसे कंपनी ने सामान्य स्टैंडर्ड से बेहतर बताया है।

रोजमर्रा के इस्तेमाल को आसान बनाने के लिए इसमें Smart Auto Dosing फीचर भी दिया गया है। यूजर को हर बार डिटर्जेंट डालने की जरूरत नहीं होगी। मशीन खुद कपड़ों के वजन और गंदगी के हिसाब से सही मात्रा में डिटर्जेंट और सॉफ्टनर रिलीज कर सकती है। Xiaomi का कहना है कि एक बार टैंक भरने पर यह करीब एक महीने तक चल सकता है।

Mijia Washer-Dryer में 31 अलग-अलग वॉश मोड्स दिए गए हैं। इनमें ऊनी कपड़े, विंटर जैकेट और पालतू जानवरों के बाल साफ करने जैसे स्पेशल मोड्स शामिल हैं। इसके अलावा Air Wash Mode भी मिलता है, जो Steam की मदद से कपड़ों की बदबू और सिलवटें कम करने का दावा करता है। वहीं Fast Wash फीचर करीब 36 मिनट में वॉशिंग साइकल पूरा कर सकता है।

स्मार्ट फीचर्स की बात करें तो मशीन HyperOS आधारित Mi Home ऐप सपोर्ट के साथ आती है। इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल से वॉशिंग साइकल कंट्रोल कर सकते हैं, टाइमिंग चेक कर सकते हैं और शेड्यूल सेट कर सकते हैं। इसके अलावा मशीन Voice Commands और OTA Updates भी सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 25 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 15, यहां से खरीदने पर फायदा ही फायदा
  2. Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
  3. Honor Earbuds Clip on Pro हुए AI नॉइज रिडक्शन के साथ लॉन्च, 47 घंटे चलेगी बैटरी
  4. Honor की नई Watch 6 Plus में है AI कोच, स्लीप ट्रैकिंग और 17 दिन की बैटरी, इस कीमत में हुई लॉन्च
  5. Honor Pad 20 टैबलेट लॉन्च, 8MP कैमरा, 10100mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स
  6. Realme 16T 5G vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  7. भारत के EV मार्केट में Tesla से आगे निकली VinFast
  8. डुअल-डिवाइस कनेक्टिविटी के साथ लॉन्च हुए Oppo Enco Air 5s, कॉल नॉयस रिडक्शन का फीचर
  9. Vivo S60 में मिल सकता है Snapdragon 8s Gen 3 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Oppo Reno 16 सीरीज हुई लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, जानें प्राइस, फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »