Mijia

Mijia - ख़बरें

  • Xiaomi की ये मशीन वजन के साथ बताएगी शरीर में कितनी है चर्बी, ₹1,800 में लॉन्च
    Xiaomi ने Mijia Body Fat Scale 4 Pro को चीन में पेश किया है। यह कंपनी की Mijia लाइनअप का पहला रिचार्जेबल बॉडी फैट स्केल है, जिसे USB Type-C पोर्ट से चार्ज किया जा सकता है। Xiaomi के मुताबिक, एक बार चार्ज करने पर इसकी बैटरी 150 दिनों तक चल सकती है। स्केल में डुअल-फ्रीक्वेंसी बायोइलेक्ट्रिकल इंपिडेंस तकनीक दी गई है और कंपनी ने DEXA के साथ 0.93 से ज्यादा कोरिलेशन का दावा किया है। इसमें बॉडी डेटा ट्रेंड्स और पेट-होल्डिंग वेइंग मोड भी मिलते हैं। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी शुरुआती कीमत 129 युआन यानी करीब 1,800 रुपये है।
  • Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia Air Purifier 6C लॉन्च किया है। यह 68 वर्ग मीटर तक के कमरे के लिए बनाया गया है और इसमें 603 m³/h CADR दिया गया है। एयर प्यूरिफायर में 6-स्टेज फिल्टर सिस्टम मिलता है, जिसमें धूल, बाल, बारीक कण, बदबू और फॉर्मल्डिहाइड को हटाने के लिए अलग-अलग लेयर दी गई हैं। कंपनी के मुताबिक, यह दो घंटे में 99 प्रतिशत तक फॉर्मल्डिहाइड हटाने का दावा करता है। इसमें गोल LCD स्क्रीन दी गई है, जो फॉर्मल्डिहाइड, PM2.5, तापमान और नमी की जानकारी दिखाती है। Mi Home ऐप से इसे कंट्रोल किया जा सकता है। इसकी चीन में कीमत 1,099 Yuan है।
  • Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
    Xiaomi ने चीन में Mijia Smart Gas Stove 3 Max लॉन्च किया है, जो AI-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स के साथ आता है। इसमें Dry-Burn Protection और Off-Stove Detection जैसे फीचर्स दिए गए हैं। स्टोव बर्तन के तापमान पर नजर रखकर उसके सूखने की स्थिति पहचान सकता है और जरूरत पड़ने पर गैस सप्लाई बंद कर देता है। रडार सिस्टम यूजर की मौजूदगी को भी मॉनिटर करता है और लंबे समय तक दूर रहने पर पहले अलर्ट और बाद में गैस बंद कर सकता है। दोनों बर्नर 5,200W पावर देते हैं और 180 मिनट तक कुकिंग टाइमर सेट किया जा सकता है।
  • एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। इसमें दो अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनकी क्षमता 2.5kg-2.5kg है। इसकी मदद से अलग तरह के कपड़ों को एक साथ लेकिन अलग-अलग धोया जा सकता है। मशीन में 34 Wash Programs, 1,200 RPM तक की स्पिन स्पीड और छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Wash & Dry Cycle मिलता है। इसमें Auto Dosing, 3kg तक Drying क्षमता, 95 डिग्री सेल्सियस Drum Cleaning और Mi Home ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी चीन में कीमत 3,499 युआन है। भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi की ओर से नया फ्लोर क्लीनर Mijia Wireless Floor Cleaner 5C लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का बजट वैक्यूम क्लीनर है जो पुराने मॉडल से कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आता है। यह सिंगल चार्ज में 341m² के एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में नया बाथरूम हीटर लॉन्च किया है। यह कंपनी का नया Mijia Smart Bathroom Heater P1 है जिसे Human Sensing Edition नाम दिया गया है। यह सीलिंग पर लगता है और यह हीटिंग के साथ-साथ लाइटिंग को भी कंट्रोल करता है। इसमें रडार सिस्टम लगा है जिससे कि इंसान के दाखिल होते ही यह लाइटिंग भी करता है।
  • अब घर बैठे प्रिंट करें फोटो! Xiaomi का नया ब्लूटूथ प्रिंटर हुआ लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia Desktop Photo Printer 2 लॉन्च कर दिया है। नए मॉडल में 4-कलर (CMYK) डाई-सब्लिमेशन प्रिंटिंग, Bluetooth 5.2 और 300×300dpi प्रिंट रेजोल्यूशन मिलता है। यह 4-इंच और 6-इंच फोटो पेपर को सपोर्ट करता है। कंपनी के मुताबिक, नया प्रिंटर पहले के 1S मॉडल की तुलना में बेहतर कलर आउटपुट और लंबे समय तक टिकने वाले प्रिंट्स देता है। क्राउडफंडिंग के दौरान इसकी कीमत 699 युआन रखी गई है, जबकि बाद में इसकी रेगुलर कीमत 799 युआन होगी। फिलहाल इसके ग्लोबल लॉन्च की जानकारी सामने नहीं आई है।
  • Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने नई Mijia Washing Machine Pro 10kg को मार्केट में लॉन्च किया है। यह वाशिंग मशीन कंपनी की सुपर इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नोलॉजी से लैस होकर आती है। इसमें डाइमंड कोटेड इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को बहुत जल्दी चार्ज करती है।
  • Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Floor Scrubber 5 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,645 युआन (करीब 23,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्ट फ्लोर क्लीनर 18,000Pa सक्शन पावर, 400rpm रोलर ब्रश और तीन क्लीनिंग मोड्स के साथ आता है। कंपनी ने इसमें चार-लेयर एंटी-टैंगल सिस्टम, 180-डिग्री फ्लैट-ले डिजाइन और 100°C हॉट एयर सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी दिया है। एक बार चार्ज करने पर यह 45 मिनट तक काम कर सकता है और लगभग 334 वर्गमीटर क्षेत्र की सफाई करने का दावा किया गया है।
  • 2200W इंडक्शन हीटिंग के साथ Xiaomi ने नया प्रेशर कुकर किया लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने नया स्मार्ट प्रेशर कुकर Mijia Smart Pressure Cooker 2 Pro अपने पोर्टफोलियो में जोड़ा है। कंपनी ने स्मार्ट होम अप्लायंसेज में इस प्रेशर को कुकर को पेश किया है जो 5 लीटर क्षमता के साथ आता है। इसमें 2200W की इंडक्शन हीटिंग मिलती है। कंपनी का दावा है कि यह कुकर समान रूप से गर्मी पैदा करता है और अन्य प्रेशर कुकर की तुलना में बहुत जल्दी कुकिंग कर सकता है।
  • Xiaomi लाई पोर्टेबल कॉफी मेकर, अब चलते-फिरते, कहीं भी लें कॉफी का मजा, सिंगल चार्ज में बनाएगी 400 कप! जानें कीमत
    Xiaomi ने पोर्टेबल कॉफी मेकर लॉन्च किया है जो कंपनी की पहली कॉफी मशीन है। Mijia Portable Coffee Machine एक ऐसा प्रोडक्ट है जो चलते-फिरते कॉफी बना सकता है यानी अगर आप बाहर कहीं जा रहे हैं, या ट्रैवल कर रहे हैं तो जब मन चाहे कॉफी बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा कैंपिंग या ऑफिस के लिए भी इसे ले जाया जा सकता है।
  • स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर 230AW सक्शन पावर और 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर और सेल्फ-एम्प्टीइंग चार्जिंग डॉक दिया गया है, जो सिर्फ 11 सेकंड में डस्टबिन खाली कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 3 लीटर डस्ट बैग, 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ, 5-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट डर्ट सेंसर मिलता है। इसके अलावा यह HyperOS Connect के जरिए Mi Home ऐप से कनेक्ट होकर कई स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करता है।
  • 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
    Xiaomi ने चीन में Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-फंक्शन स्मार्ट होम डिवाइस है जो आइस मेकर, वॉटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक केतली और हॉट वॉटर स्टेशन का काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 2050W हीटिंग सिस्टम दिया गया है जो करीब 3 सेकंड में गर्म पानी उपलब्ध कराता है। वहीं फास्ट मोड में यह 10 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है। डिवाइस में UV स्टरलाइजेशन, ऐप कंट्रोल, 2.6 लीटर वॉटर टैंक और स्मार्ट तापमान नियंत्रण जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी शुरुआती कीमत 2,969.1 युआन रखी गई है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »