Home Appliances

Home Appliances - ख़बरें

  • एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। इसमें दो अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनकी क्षमता 2.5kg-2.5kg है। इसकी मदद से अलग तरह के कपड़ों को एक साथ लेकिन अलग-अलग धोया जा सकता है। मशीन में 34 Wash Programs, 1,200 RPM तक की स्पिन स्पीड और छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Wash & Dry Cycle मिलता है। इसमें Auto Dosing, 3kg तक Drying क्षमता, 95 डिग्री सेल्सियस Drum Cleaning और Mi Home ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी चीन में कीमत 3,499 युआन है। भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
    Xiaomi ने भारत में Mijia Smart Air Purifier 6 और Mijia Smart Air Purifier 4 Compact लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत क्रमशः 19,999 रुपये और 7,999 रुपये रखी गई है। कंपनी के मुताबिक Mijia Smart Air Purifier 6 को 940 वर्ग फुट तक के कमरे के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और इसमें 443m³/h Particle CADR मिलता है। वहीं 4 Compact का Particle CADR 230m³/h है और यह 400 वर्ग फुट से ज्यादा जगह के लिए डिजाइन किया गया है। दोनों मॉडल में एयर फिल्ट्रेशन के साथ स्मार्ट फीचर्स दिए गए हैं। बिक्री 2 सितंबर से Xiaomi की वेबसाइट समेत प्रमुख प्लेटफॉर्म पर होगी।
  • 18,000Pa सक्शन पावर वायरलैस फ्लोर क्लीनर Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi की ओर से नया फ्लोर क्लीनर Mijia Wireless Floor Cleaner 5C लॉन्च किया गया है। यह कंपनी का बजट वैक्यूम क्लीनर है जो पुराने मॉडल से कई फीचर्स में अपग्रेड होकर आता है। यह सिंगल चार्ज में 341m² के एरिया को क्लीन कर सकता है और लगातार 45 मिनट तक क्लीनिंग कर सकता है।
  • Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
    Xiaomi ने चीन में अपना नया Mijia Purifying Humidifier 3 Pro लॉन्च किया है। यह 2-in-1 स्मार्ट होम डिवाइस Air Purifier और Humidifier दोनों का काम करता है। कंपनी के अनुसार, इसमें 2,000mL/h ह्यूमिडिफिकेशन क्षमता, 8 लीटर वाटर टैंक, 6-लेयर कंपोजिट फिल्टर, 422m³/h PM CADR और 247m³/h Formaldehyde CADR मिलता है। Xiaomi का दावा है कि यह एक सामान्य बेडरूम की उमस को सिर्फ 7 मिनट में बढ़ा सकता है। डिवाइस में LCD डोम डिस्प्ले, Mijia App और XiaoAI Voice Assistant का सपोर्ट भी मिलता है। इसकी कीमत 1,699 युआन (करीब 24,200 रुपये) रखी गई है।
  • Samsung के नए 2026 AI AC लॉन्च, इनमें मानसून के लिए मिलेंगे 3 खास फीचर्स
    Samsung ने 2026 Bespoke AI WindFree Air Conditioner लाइनअप पेश की है। नई सीरीज में 23 मॉडल्स शामिल हैं, जिन्हें भारतीय मौसम और खासकर मानसून को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इनमें 3-in-1 Monsoon Care, Dry Comfort Technology, Freeze Wash और Durafin Ultra जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी का दावा है कि ये AC कमरे की नमी कम करने, बेहतर एयर क्वालिटी बनाए रखने और लंबे समय तक टिकाऊ परफॉर्मेंस देने में मदद करते हैं। नई लाइनअप AI आधारित कूलिंग, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एनर्जी एफिशिएंसी के साथ आती है।
  • Xiaomi का नया फ्लोर क्लीनर डिवाइस लॉन्च, फर्श भी चमकाएगा, खुद ही साफ हो जाएगा!
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Floor Scrubber 5 लॉन्च किया है। इसकी कीमत 1,645 युआन (करीब 23,000 रुपये) रखी गई है। यह स्मार्ट फ्लोर क्लीनर 18,000Pa सक्शन पावर, 400rpm रोलर ब्रश और तीन क्लीनिंग मोड्स के साथ आता है। कंपनी ने इसमें चार-लेयर एंटी-टैंगल सिस्टम, 180-डिग्री फ्लैट-ले डिजाइन और 100°C हॉट एयर सेल्फ-क्लीनिंग फीचर भी दिया है। एक बार चार्ज करने पर यह 45 मिनट तक काम कर सकता है और लगभग 334 वर्गमीटर क्षेत्र की सफाई करने का दावा किया गया है।
  • अब रोबोट वैक्यूम खुद भी करेगा अपनी सफाई! LG ने लॉन्च किया दुनिया का पहला Dual Steam मॉडल
    LG ने दक्षिण कोरिया में HomeBot AI Objet Collection RONi Robot Vacuum लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह दुनिया का पहला ऐसा रोबोट वैक्यूम है, जिसमें 100°C स्टीम सिस्टम दिया गया है, जो रोबोट और उसके डॉकिंग स्टेशन दोनों की सफाई करता है। इसमें 30W सक्शन पावर, AI ऑब्जेक्ट रिकग्निशन, 180rpm मॉप पैड्स और LG ThinQ ऐप सपोर्ट मिलता है। रोबोट 120 से ज्यादा तरह की चीजों की पहचान कर सकता है और 99.99% तक सामान्य बैक्टीरिया हटाने का दावा किया गया है। इसकी कीमत 2.19 मिलियन कोरियन वॉन (करीब 1.39 लाख रुपये) रखी गई है।
  • बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
    Jackery ने FridgeGuard नाम का नया पोर्टेबल पावर स्टेशन लॉन्च किया है, जिसे खास तौर पर रेफ्रिजरेटर को बैकअप पावर देने के लिए डिजाइन किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यह डिवाइस बिजली कटने पर फ्रिज को 15 घंटे तक चलाए रख सकता है। इसमें 1024Wh LiFePO4 बैटरी, 1600W पावर आउटपुट और 10ms UPS स्विचओवर फीचर दिया गया है। जरूरत पड़ने पर एक्सपेंशन बैटरी जोड़कर बैकअप समय 30 घंटे तक बढ़ाया जा सकता है। FridgeGuard में वोल्टेज स्पाइक प्रोटेक्शन, Bypass Mode और कॉम्पैक्ट डिजाइन जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी बिक्री 22 जून से शुरू होगी।
  • LG की नई रेफ्रिजरेटर सीरीज भारत में लॉन्च, बिना फ्रिज खोले दिखेगा अंदर का सामान
    LG Electronics India ने भारत में नई French Door Refrigerator रेंज लॉन्च की है। इस सीरीज में 574 लीटर से 610 लीटर तक की क्षमता वाले मॉडल शामिल हैं। नई रेंज की प्रमुख खासियत Auto Ice Maker फीचर है, जो कंपनी के मुताबिक 24x7 ऑन-डिमांड बर्फ उपलब्ध कराता है। रेफ्रिजरेटर में InstaView पैनल, FreshConverter+, Door Cooling+, Hygiene Fresh+ और Express Freeze जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा LG ThinQ Wi-Fi और Smart Learner तकनीक का सपोर्ट भी मिलता है। नई रेंज Glass और Steel फिनिश में उपलब्ध होगी। इसकी शुरुआती कीमत 1.18 लाख रुपये रखी गई है।
  • AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
    Dreame Technology ने भारतीय बाजार में अपने दो नए रोबोटिक वैक्यूम क्लीनर Dreame L50s Pro Ultra और Dreame L50 Ultra CE लॉन्च कर दिए हैं। दोनों डिवाइसेज AI आधारित नेविगेशन, स्मार्ट मैपिंग, ऑटोमैटिक कार्पेट डिटेक्शन और ऐप कंट्रोल जैसे फीचर्स के साथ आते हैं। फ्लैगशिप L50s Pro Ultra में 30,000Pa तक की सक्शन पावर मिलती है, जबकि L50 Ultra CE में 25,000Pa सक्शन पावर दी गई है। दोनों मॉडल्स में ऑटोमैटिक मॉप क्लीनिंग, डस्ट कलेक्शन और स्मार्ट डॉक सिस्टम मिलता है। इनकी कीमत क्रमशः 79,999 रुपये और 64,999 रुपये रखी गई है।
  • स्मार्ट फीचर्स और मोबाइल कनेक्टिविटी वाला Xiaomi Vacuum Cleaner लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Wireless Vacuum Cleaner 4 Pro लॉन्च कर दिया है। यह कॉर्डलेस वैक्यूम क्लीनर 230AW सक्शन पावर और 25,000Pa वैक्यूम प्रेशर के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 120,000 RPM ब्रशलेस मोटर और सेल्फ-एम्प्टीइंग चार्जिंग डॉक दिया गया है, जो सिर्फ 11 सेकंड में डस्टबिन खाली कर सकता है। वैक्यूम क्लीनर में 3 लीटर डस्ट बैग, 90 मिनट तक की बैटरी लाइफ, 5-स्टेज फिल्ट्रेशन सिस्टम और स्मार्ट डर्ट सेंसर मिलता है। इसके अलावा यह HyperOS Connect के जरिए Mi Home ऐप से कनेक्ट होकर कई स्मार्ट फीचर्स भी ऑफर करता है।
  • 3 सेकंड में गर्म पानी, 10 मिनट में बर्फ! Xiaomi का नया गैजेट करेगा 4 काम
    Xiaomi ने चीन में Mijia Instant Hot Water Dispenser (Ice Maker) लॉन्च किया है। यह एक मल्टी-फंक्शन स्मार्ट होम डिवाइस है जो आइस मेकर, वॉटर डिस्पेंसर, इलेक्ट्रिक केतली और हॉट वॉटर स्टेशन का काम कर सकता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 2050W हीटिंग सिस्टम दिया गया है जो करीब 3 सेकंड में गर्म पानी उपलब्ध कराता है। वहीं फास्ट मोड में यह 10 मिनट में बर्फ तैयार कर सकता है। डिवाइस में UV स्टरलाइजेशन, ऐप कंट्रोल, 2.6 लीटर वॉटर टैंक और स्मार्ट तापमान नियंत्रण जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं। इसकी शुरुआती कीमत 2,969.1 युआन रखी गई है।
  • 50 डिग्री में भी करेगा ठंडा! Optimist ने भारत में लॉन्च की नई 5-स्टार इन्वर्टर AC सीरीज
    भारतीय क्लाइमेट-टेक ब्रांड Optimist ने एयर कंडीशनर सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपनी पहली AC रेंज लॉन्च की है। कंपनी के मुताबिक, नए AC 50 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में भी स्थिर कूलिंग देने के लिए डिजाइन किए गए हैं। पहले चरण में 1.4-टन 5-स्टार इन्वर्टर स्प्लिट AC लॉन्च किया गया है, जिसकी शुरुआती कीमत 39,990 रुपये रखी गई है। इसमें 6.05 ISEER रेटिंग, Turbo+ कूलिंग मोड, ट्विन-रोटरी इन्वर्टर कंप्रेसर, ऐप कंट्रोल और गैस लेवल इंडिकेटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। कंपनी 5 साल की कॉम्प्रिहेंसिव और 10 साल की कंप्रेसर वारंटी भी दे रही है।
  • दिल्ली में फिर हुआ AC ब्लास्ट, ओवरहीटिंग बन सकती है जानलेवा; जानें कारण और सेफ्टी टिप्स
    गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्तेमाल बढ़ने के साथ AC ओवरहीटिंग और आग लगने की घटनाएं भी चर्चा में रहती हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक खराब वायरिंग, शॉर्ट-सर्किट, वोल्टेज फ्लक्चुएशन, गंदे फिल्टर और समय पर सर्विसिंग न होने जैसी वजहें AC पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं। हालांकि हर हादसे की वजह अलग हो सकती है, लेकिन कई मामलों में AC पहले से कुछ चेतावनी संकेत देता है। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो बड़े नुकसान से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं AC ओवरहीटिंग के कारण, इसके शुरुआती संकेत और जरूरी सेफ्टी टिप्स।
  • कम बिजली में करेगा फास्ट कूलिंग! ₹16,999 में लॉन्च हुआ Oakter का नया AC
    Oakter ने भारत में नया Studio AC 5000 (2026) लॉन्च कर दिया है। नया 0.5 टन Window AC छोटे कमरों और स्टूडियो अपार्टमेंट्स को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। कंपनी ने इसमें Inverter आधारित कूलिंग तकनीक दी है, जो पुराने Fixed-Speed मॉडल की तुलना में ज्यादा स्थिर कूलिंग और कम बिजली खपत देने का दावा करती है। AC में Anti-Dust Filter, Low Noise Operation और CWRC Cooling System जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसकी लॉन्च कीमत 14,499 रुपये + GST रखी गई है।

Home Appliances - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »