Washing Machine

Washing Machine - ख़बरें

  • 1 फोल्डेबल iPhone के दाम में खरीद लेंगे Bike, Fridge, AC और TV, फिर भी पैसे बचेंगे
    Apple iPhone Duo की भारत में शुरुआती कीमत ₹2,99,900 है, यानी करीब 3 लाख रुपये। इतनी रकम में सिर्फ एक फोल्डेबल iPhone खरीदने के बजाय कई जरूरी घरेलू सामान भी खरीदे जा सकते हैं। उदाहरण के तौर पर Hero Splendor Plus Bike, 1.5 Ton AC, 300 लीटर तक का डबल-डोर Fridge, 7kg Washing Machine और 55-inch 4K QLED TV बजट में शामिल किए जा सकते हैं। इसके अलावा Microwave, Air Fryer और Air Purifier जैसे छोटे होम अप्लायंसेज भी खरीदे जा सकते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि करीब 3 लाख रुपये में iPhone Duo बेहतर है या घर का पूरा सेटअप?
  • एक मशीन में 2 ड्रम और 34 वॉशिंग मोड्स! Xiaomi की नई Mini Washing Machine हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में नई Mijia Mini Twin-Tub Washer-Dryer 5kg लॉन्च की है। इसमें दो अलग-अलग ड्रम दिए गए हैं, जिनकी क्षमता 2.5kg-2.5kg है। इसकी मदद से अलग तरह के कपड़ों को एक साथ लेकिन अलग-अलग धोया जा सकता है। मशीन में 34 Wash Programs, 1,200 RPM तक की स्पिन स्पीड और छोटे कपड़ों के लिए 40 मिनट का Wash & Dry Cycle मिलता है। इसमें Auto Dosing, 3kg तक Drying क्षमता, 95 डिग्री सेल्सियस Drum Cleaning और Mi Home ऐप सपोर्ट भी दिया गया है। इसकी चीन में कीमत 3,499 युआन है। भारत में लॉन्च की जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
  • itel ने लॉन्च कर दी नई वॉशिंग मशीन, सिर्फ 9,999 से शुरू कीमत, जानें फीचर्स
    itel ने भारत में अपने होम अप्लायंस पोर्टफोलियो में विस्तार करते हुए नई वॉशिंग मशीन लॉन्च की हैं, जिसमें itel WM105SA, itel WM095SA और itel WM080SA शामिल है। itel WM105SA की कीमत ₹12,699 है। वहीं itel WM095SA की कीमत ₹12,099 और itel WM080SA की कीमत ₹9,999 है। itel WM105SA की कैपेसिटी 10.5 किलो है। वहीं itel WM095SA की कैपेसिटी 9.5 किलो है। और itel WM080SA की कैपेसिटी 8 किलो है।
  • Xiaomi ने नई वाशिंग मशीन Mijia Pro 10kg की लॉन्च, AI असिस्टेंट के साथ एडवांस वाशिंग फीचर से लैस, जानें कीमत
    Xiaomi ने नई Mijia Washing Machine Pro 10kg को मार्केट में लॉन्च किया है। यह वाशिंग मशीन कंपनी की सुपर इलेक्ट्रोलिसिस टेक्नोलॉजी से लैस होकर आती है। इसमें डाइमंड कोटेड इलेक्ट्रोड का इस्तेमाल किया गया है जो पानी को बहुत जल्दी चार्ज करती है।
  • Xiaomi की नई 13Kg वॉशिंग मशीन स्टीम से कम करेगी किटाणु, आवाज से होगी कंट्रोल! जानें कीमत
    Xiaomi ने चीन में Mijia Washing Machine Pro Extreme Edition लॉन्च कर दी है। नया Washer-Dryer Combo 13kg वॉशिंग और 9kg ड्राइंग क्षमता के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें Electrolysis तकनीक दी गई है, जो जिद्दी दाग हटाने में मदद करती है। मशीन में Steam क्लीनिंग, Smart Auto Dosing और 31 अलग-अलग वॉश मोड्स जैसे फीचर्स भी मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS आधारित Mi Home ऐप सपोर्ट के साथ आती है, जिससे यूजर्स मोबाइल से मशीन कंट्रोल कर सकते हैं।
  • अब वॉशिंग मशीन भी हुई स्लिम! Xiaomi का 10Kg स्मार्ट वॉशर-ड्रायर लॉन्च, जानें कीमत
    Xiaomi ने Mijia 10kg Ultra Slim Washer Dryer लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 1,599 युआन से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इसमें 540mm स्लिम डिजाइन, 525mm बड़ा ड्रम और 26 वॉश-ड्राय प्रोग्राम्स दिए गए हैं। इसमें स्मार्ट वॉश मोड, 3D वॉटर फ्लो सिस्टम और हाई-एयरफ्लो ड्रायिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा यह HyperOS Connect सपोर्ट करता है, जिससे यूजर्स ऐप और वॉयस के जरिए इसे कंट्रोल कर सकते हैं। यह मशीन कम जगह में फिट होने के लिए डिजाइन की गई है।
  • Haier F11 फ्रंट लोड वाशिंग मशीन लॉन्च, AI फीचर्स, 12 Kg कैपिसिटी, कलर डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
    Haier ने भारत में अपनी नई वाशिंग मशीन सीरीज Haier F11 को पेश किया है। कंपनी ने इस वाशिंग मशीन को इस तरह से डिजाइन किया है कि यह यूजर की लगभग हर तरह की जरूरतों को पूरा करती है। कंपनी के अनुसार, यह कपड़ों में दुर्गंध पैदा नहीं होने देती है, डिटरजेंट की बर्बादी को रोकती है, कपड़ों को खराब होने से बचाती है, और साथ ही आसान ऑपरेटिव सिस्टम से लैस होकर आती है।
  • Xiaomi की नई वाशिंग मशीन में हैं तीन ड्रम! 10Kg फ्रंट लोड के साथ स्मार्ट फीचर्स, जानें सबकुछ
    Xiaomi की तरफ से नई वाशिंग मशीन लॉन्च की गई है। यह Mijia Washing Machine Three-Zone Wash Pro के नाम से आती है। इसमें 10kg कैपिसिटी का फ्रंट ड्रम दिया गया है। कंपनी की क्रिस्टल व्हाइट वाशिंग मशीन में ट्रिपल ड्रम सेटअप दिया गया है जिससे कि आप अलग-अलग तरह के कपड़ों के लिए अलग-अलग ड्रम इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एक बड़ा ड्रम है और दो छोटे ड्रम हैं।
  • Xiaomi ने लॉन्च किया Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine, जानें कीमत और फीचर्स
    Xiaomi ने चीन में Xiaomi Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine लॉन्च कर दी है। Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine की कीमत 1199 युआन (लगभग 16,233 रुपये) है। Mijia 10Kg Ultra-Slim Washing Machine में 516mm का स्लिम डिजाइन दिया गया है, जिससे यह 600mm के स्टैंडर्ड घरेलू कैबिनेट में फिट हो सकता है। इसके बाहरी हिस्से में एक फ्लैट, सीमलेस पैनल और रोटरी नॉब कंट्रोल सिस्टम है।
  • Samsung 'Eid Special' Offer: AI फीचर्स वाले AC, फ्रिज, वॉशिंग मशीन पर Rs 20 हजार तक का कैशबैक!
    Samsung India ने फेस्टिव सीजन के लिए अपना Eid Special कैंपेन शुरू किया है, जिसमें Bespoke AI होम अप्लायंसेस पर कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। कंपनी के मुताबिक इस ऑफर के तहत ग्राहकों को 20,000 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है। इसके अलावा चुनिंदा मॉडल्स पर जीरो डाउन पेमेंट का विकल्प भी दिया गया है। एयर कंडीशनर पर फ्री इंस्टॉलेशन और 5 साल की वारंटी भी शामिल है। Bespoke AI अप्लायंसेस में AI बेस्ड फीचर्स मिलते हैं, जो यूजर एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किए गए हैं।
  • 45 कपड़े एकसाथ धो सकती है Xiaomi की नई लॉन्च वाशिंग मशीन! जानें कीमत
    Xiaomi ने नई टॉप लोड वाशिंग मशीन लॉन्च की है। कंपनी की नई Mijia वाशिंग मशीन 10kg कैपिसिटी के साथ आती है। कंपनी का दावा है कि यह 45 टीशर्ट, 8 स्पोर्ट्स वियर सेट, और 4 बेडिंग सेट एक सिंगल साइकल में धो सकती है। इसमें 8 तरह के वाटर लेवल सेट किए जा सकते हैं। यह साइज में कॉम्पेक्ट है और केवल 0.3 स्क्वायर मीटर में आ सकती है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की नई Mijia 10kg फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन, कपड़े रहेंगे साफ
    Xiaomi ने Mijia 10kg Front-Load Washing Machine लॉन्च कर दी है। Mijia 10kg Front-Load Washing Machine की कीमत चीन में 1,199 युआन (लगभग 15,992 रुपये) है। वॉशिंग मशीन का कॉम्पैक्ट साइज 516 मिमी है, जो स्टैंडर्ड 600 मिमी कैबिनेट में आसानी से फिट हो जाता है। Xiaomi ने कैबिनेट के साथ बेहतर फिटिंग और धूल जमाव को कम करने के लिए 15 मिमी का माइक्रो-गैप एम्बेडेड इंस्टॉलेशन दिया है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की Mijia वॉशिंग मशीन प्रो, जिद्दी दागों को करेगी दूर, पूरे घर के कपड़े एक साथ धो पाएंगे
    Xiaomi Mijia Washing Machine Pro चीनी बाजार में लॉन्च हो गई है। Mijia Washing Machine Pro की कीमत 3,528 yuan (लगभग 45,562 रुपये) है। Mijia Washing Machine Pro में 1200 आरपीएम इन्वर्टर मोटर है। इसमें 12 किलो की धुलाई और 9 किलो की सुखाने की क्षमता है। यह वॉशिंग मशीन हाई हाई तापमान स्टीम और ठंडे पानी के इलेक्ट्रोलाइसिस का उपयोग करके ड्यूल स्टरलाइजेशन की सुविधा प्रदान करती है।
  • Xiaomi ने लॉन्च की 3 ड्रम वाली वॉशिंग मशीन, 14KG कैपेसिटी से खूब सारे कपड़े धो पाएंगे
    Xiaomi ने चीनी बाजार में नई Xiaomi Mijia Three-Zone Washing Machine Pro लॉन्च की है। Mijia Three-Zone Washing Machine Pro की कीमत 6,499 yuan (लगभग 83,213 रुपये) है। यह वॉशिंग मशीन प्री-ऑर्डर के लिए चीनी बाजार में Xiaomi Youpin पर उपलब्ध है।
  • Xiaomi की नई 12KG फ्रंट लोड वॉशिंग मशीन मोबाइल से होती है कंट्रोल, मारती है वायरस! Rs 20 हजार में हुई लॉन्च
    Xiaomi ने चीन में Mijia 12kg फ्रंट-लोड वॉशिंग मशीन पेश की है। मशीन 562mm के स्लिम डिजाइन में बड़े 12kg लोड, DD डायरेक्ट-ड्राइव इन्वर्टर मोटर, 3D डायनेमिक वॉटर-फ्लो सिस्टम और 95°C हाई-टेम्प स्टीम स्टेरिलाइजेशन फीचर्स के साथ आती है। इसमें कुल 25 वॉशिंग प्रोग्राम शामिल हैं। HyperOS Connect की मदद से यूजर Mi Home ऐप और XiaoAi वॉयस असिस्टेंट से मशीन को रिमोटली कंट्रोल कर सकते हैं। मशीन का लॉन्च प्राइस 1624 युआन रखा गया है और यह JD.com समेत चीन के कई प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »