• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • WhatsApp ने भारत में बैन किए 98 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, गलत इस्तेमाल, नुकसान की थी आशंका

WhatsApp ने भारत में बैन किए 98 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, गलत इस्तेमाल, नुकसान की थी आशंका

वॉट्सऐप की मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी यूजर की ओर से शिकायत मिलने से पहले लगभग 19.79 लाख एाकउंट्स को बैन किया गया है

WhatsApp ने भारत में बैन किए 98 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, गलत इस्तेमाल, नुकसान की थी आशंका

इस मैसेजिंग ऐप को यूजर्स से मिली शिकायतों में से 16,069 बैन की अपील से जुड़ी थी

ख़ास बातें
  • इनमें से कुछ एकाउंट्स को यूजर से रिपोर्ट मिलने से पहले बैन किया गया है
  • जून में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यूजर्स से 23,596 शिकायतें मिली थी
  • इन शिकायतों से जुड़े 1,001 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है
विज्ञापन

मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने भारत में जून में 98 लाख से अधिक एकाउंट्स को बैन किया है। वॉट्सऐप ने अपनी मंथली रिपोर्ट में बताया है कि गलत इस्तेमाल और हानिकारक गतिविधि के खिलाफ उसके उपायों के तौर पर इन एकाउंट्स को बैन किया गया है। इनमें से कुछ एकाउंट्स को किसी यूजर से रिपोर्ट मिलने से पहले ही बैन किया गया है। 

अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी Meta के मालिकाना हक वाले WhatsApp ने जून में यूजर्स की ओर से मिली शिकायतों का भी उत्तर दिया है। इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स के कम्प्लायंस में प्रकाशित की गई वॉट्सऐप की मासिक रिपोर्ट में बताया गया है कि किसी यूजर की ओर से शिकायत मिलने से पहले लगभग 19.79 लाख एकाउंट्स को बैन किया गया है। जून में इस मैसेजिंग प्लेटफॉर्म को यूजर्स से 23,596 शिकायतें मिली थी। इन शिकायतों से जुड़े 1,001 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इसमें एकाउंट्स को बैन करना शामिल है। 

इन शिकायतों में से 16,069 बैन की अपील से जुड़ी थी। इसके नतीजे में 756 एकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि अन्य शिकायतों के वर्गों में एकाउंट से जुड़ी सहायता, प्रोडक्ट से जुड़े प्रश्न और सुरक्षा से जुड़ी आशंकाएं शामिल हैं। वॉट्सऐप ने बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर नुकसान की आशंका वाली किसी गतिविधि को बाद में पकड़ने से पहले इसके शुरू होने से पहले रोकने के लिए सक्रियता से कदम उठाता जाता है। कंपनी ने बताया कि गलत इस्तेमाल को पकड़ने के उसके सिस्टम में तीन प्रमुख चरण हैं। इनमें एकाउंट सेटअप के दौरान, मैसेजिंग के दौरान और नेगेटिव फीडबैक पर प्रतिक्रिया शामिल हैं। 

अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के स्टाफ के लिए जून में वॉट्सऐप को बैन कर दिया गया था। अमेरिकी कांग्रेस या पार्लियामेंट का हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स निचला सदन है। इसके पीछे इस मैसेजिंग ऐप के डेटा के प्रोटेक्शन को लेकर ट्रांसपेरेंसी नहीं रखना एक प्रमुख कारण बताया गया था। Meta ने हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस फैसले का विरोध किया है। कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा था कि Meta इस निर्देश का कड़ाई से विरोध करती है। कंपनी ने बताया था कि उसका एंड-टु-एंड एनक्रिप्शन एक उच्च स्तर की सिक्योरिटी उपलब्ध कराता है। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Reno 16 हुआ ₹12 हजार महंगा, नया बेस स्टोरेज वेरिएंट भी पेश
  2. सोनिया गांधी की इंस्टाग्राम पर एंट्री, पहली वीडियो पर लाखों व्यूज
  3. Vivo लेकर आया नए TWS ईयरबड्स, 2 दिन तक चलेगी बैटरी, हवा का शोर भी नहीं आएगा
  4. iQOO 16R ग्लोबल मार्केट में जल्द हो सकता है लॉन्च, 10,000mAh बैटरी!
  5. X पर वीडियो पोस्ट करके जीतें 2.83 लाख रुपये, किकस्टार्ट बोनस शुरू, जानें सबकुछ
  6. 6500mAh बैटरी वाला फोन Amazon Sale में ₹15 हजार से भी सस्ता हुआ
  7. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 7150mAh बैटरी फीचर्स
  8. ₹30 हजार के बजट में मिल सकते हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन, Amazon Sale में डिस्काउंट भी
  9. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला HONOR WIN Tablet लॉन्च, बड़ी स्क्रीन के साथ प्रोसेसर भी दमदार
  10. ₹2000 सस्ता खरीदें Xiaomi का 9,000mAh बैटरी वाला फोन! Flipkart Sale में तगड़ा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »