UPI सर्विस हुई श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च

भारत के इन दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी लॉन्च किया गया है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 12 फरवरी 2024 15:57 IST
ख़ास बातें
  • इस वर्चुअल इवेंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद थे
  • मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी लॉन्च किया गया है
  • UPI में मोबाइल ऐप्स के जरिए रकम भेजने की सुविधा मिलती है

भारत के इन दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं

देश में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) का दायरा तेजी से बढ़ा है। इसका विदेश में भी एक्सपैंशन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सोमवार को UPI सर्विस का श्रीलंका और मॉरीशस में लॉन्च किया गया। इस वर्चुअल इवेंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ श्रीलंका के प्रेसिडेंट रनिल विक्रमसिंघे और मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रवीण जुगनाथ भी शामिल हुए। 

भारत के इन दोनों देशों के साथ द्विपक्षीय आर्थिक संबंध मजबूत हो रहे हैं। मॉरीशस में RuPay कार्ड सर्विस को भी लॉन्च किया गया है। इससे श्रीलंका और मॉरीशस की यात्रा करने वाले भारतीयों के लिए UPI सर्विस उपलब्ध होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ ऐतिहासिक संबंधों को जोड़ने वाला बताया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई फिनटेक सर्विसेज से दोनों देशों को मदद मिलेगी। मोदी का कहना था कि UPI ने भारत के साथ सहयोगियों को एकजुट करने की नई जिम्मेदारी संभाली है। मोदी ने कहा, "हिंद महासागर क्षेत्र में तीन मित्र देशों के लिए यह विशेष अवसर है क्योंकि हमारे ऐतिहासिक संबंधों को मॉडर्न डिजिटल टेक्नोलॉजी के साथ जोड़ा जा रहा है।" 

पिछले कुछ महीनों में देश में डिजिटल रुपये का दायरा भी बढ़ा है। इससे रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) को पिछले वर्ष के अंत तक इसकी प्रति दिन 10 लाख ट्रांजैक्शंस का टारगेट पूरा करने में आसानी हुई है। सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) या ई-रुपये को कैश के डिजिटल विकल्प के तौर पर डिस्ट्रीब्यूटेड लेजर टेक्नोलॉजी के जरिए तैयार किया गया है।। ई-रुपये का ट्रायल RBI ने शुरू किया था। हालांकि, इसके बाद पिछले वर्ष अक्टूबर तक ये ट्रांजैक्शंस लगभग 25,000 प्रति दिन तक पहुंची थी। इसका यूज केस भी बढ़ाया गया था और इसे बड़ी संख्या में इस्तेमाल होने वाले यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) से जोड़ा गया था। 

UPI में मोबाइल ऐप्स के जरिए रकम भेजने की सुविधा मिलती है। पिछले वर्ष के अंत में कुछ बड़े सरकारी और प्राइवेट बैंकों ने एंप्लॉयी बेनेफिट स्कीम्स से जुड़ी रकम को एंप्लॉयीज के CBDC वॉलेट्स में ट्रांसफर किया था। इनमें HDFC Bank, Kotak Mahindra Bank, Axis Bank, Canara Bank और IDFC First Bank शामिल थे। इससे ये ट्रांजैक्शंस तेजी से बढ़ी हैं। RBI को उम्मीद है कि कुछ नॉन-फाइनेंशियल फर्में भी इस तरीके का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे इन ट्रांजैक्शंस को तेजी से बढ़ाया जा सकेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  2. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब हवा में उड़कर होगी खाने की डिलीवरी, Uber Eats ने की Zipline से साझेदारी
  2. भारत में बनेंगे Oppo, OnePlus और Realme के फोन, 2027 से शुरू होगा प्रोडक्शन
  3. IND vs PAK Hockey World Cup Live: भारत-पाकिस्तान की हॉकी वर्ल्ड कप में टक्कर आज, यहां देखें मैच फ्री!
  4. बिजली गुल पर पंखा रहेगा चालू, Orient ने लॉन्च किया 10 घंटे बैटरी बैकअप वाला सीलिंग फैन
  5. मुरथल के मशहूर ढाबे में रोबोट परोस रहे परांठे, नई टेक्नोलॉजी के ग्राहक हुए दीवाने, ले रहे सेल्फी
  6. E20 से परेशान? ये ऐप बताएगा कहां मिलेगा Ethanol-Free Petrol, ऐसे करें इस्तेमाल
  7. ITR Refund Status: इनकम टैक्स के पैसे आने में देरी? ऑनलाइन ऐसे चेक करें अपना स्टेटस
  8. Tesla की जल्द Cybercab लॉन्च करने की तैयारी, रोबोटैक्सी का है टारगेट 
  9. Google के Pixel स्मार्टफोन्स की भारत में बढ़ सकती है मैन्युफैक्चरिंग, चीन को लगेगा झटका
  10. Oppo Find X10 में मिल सकता है 6.59 इंच डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.