यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस हुआ लॉन्च, बदल जाएगा मोबाइल बैंकिंग का अंदाज

यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस हुआ लॉन्च, बदल जाएगा मोबाइल बैंकिंग का अंदाज
विज्ञापन
नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने आखिरकार बहुप्रतीक्षित यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) को लॉन्च कर दिया है। कई लोग इसे फाइनेंसियल सेक्टर का सबसे बड़ा बदलाव मान रहे हैं। लेकिन यूपीआई है किस बला का नाम? यह आपके किस काम का? आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

यूपीआई का इस्तेमाल इंस्टेंट और ऑनलाइन बैंक पेमेंट्स के लिया किया जा सकता है।

अब किसी भी शख्स को पैसे भेजने के लिए आपको उसके यूपीआई पहचान की ज़रूरत पड़ेगी। यह ईमेल एड्रेस की तरह एक वर्चुअल पहचान है। यह आपका नाम या फोन नंबर हो सकता है। उदाहरण के तौर पर, अगर आपका फोन नंबर 1234567890 है और एसबीआई में बैंक अकाउंट होने पर आपकी वर्चुअल पहचान 1234567890@sbi होगी या एक्सिस बैंक का ग्राहक होने पर पहचान 1234567890@axis।

यूपीआई के आ जाने के बाद आपको पैसे भेजने के लिए शख्स के नाम, बैंक अकाउंट नंबर और आईएफएससी कोड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। यूपीआई को आईएमपीएस पर गठित किया गया है जिसका इस्तेमाल आपने कई बार अपने बैंकअकाउंट से पैसे भेजने के लिए किया होगा। आईएमपीएस की तरह ही यूपीआई भी सातो दिन 24 घंटे काम करता है।

यूपीआई का इस्तेमाल ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कर सकते हैं। इसका इस्तेमाल करने पर आपको डेबिट कार्ड नंबर, एक्सपाइरी डेट और सीवीवी कोड की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। और ना ही ओटीपी के लिए इंतज़ार करना पड़ेगा। आपको सिर्फ यूपीआई आईडी डालना होगा और आपके फोन पर ट्रांजेक्शन को मंजूरी देने के लिए अलर्ट आएगा जिसे आपको वैरिफाई करना पड़ेगा। पेमेंट की वैधता के लिए मोबाइल का इस्तेमाल हो रहा है। ऐसे में यह पूरी तरह से सुरक्षित है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »