Triumph Speed 400 का बढ़ा प्राइस, जल्द शुरू होगी पावरफुल मोटरसाइकिल की डिलीवरी

Triumph Speed 400 के लिए अब ज्यादा प्राइस चुकाना होगा। इसका शुरुआती प्राइस 2.23 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.33 लाख रुपये कर दिया गया है

Triumph Speed 400 का बढ़ा प्राइस, जल्द शुरू होगी पावरफुल मोटरसाइकिल की डिलीवरी

इस मोटरसाइकिल में Triumph की नई TR सीरीज का इंजन लगा है

ख़ास बातें
  • इसका शुरुआती प्राइस 2.23 लाख रुपये से बढ़कर 2.33 लाख रुपये हो गया है
  • इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स है
  • इसका मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई Harley-Davidson की X440 से होगा
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto की पुणे के निकट चाकन की फैक्टरी में Triumph Speed 400 का प्रोडक्शन शुरू हो गया है। इसकी डिलीवरी जल्द शुरू की जाएगी। इस पावरफुल मोटरसाइकिल को पिछले महीने के अंत में Scrambler 400 X के साथ लॉन्च किया गया था। 

हालांकि, Triumph Speed 400 के लिए अब ज्यादा प्राइस चुकाना होगा। इसका शुरुआती प्राइस 2.23 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.33 लाख रुपये कर दिया गया है। इस मोटरसाइकिल में Triumph की नई TR सीरीज का इंजन लगा है। यह फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। इसकी क्युबिक कैपेसिटी 398.15 cc की है। यह लगभग 28 kmpl की माइलेज दे सकता है। Triumph Speed 400 का इंजन 8,000 rpm पर 39.5 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 37.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स है। 

इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर है जिसके साथ एक डिजिटल स्क्रीन दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में LED लाइटिंग, इमोबिलाइजर और राइड बाय थ्रॉटल शामिल हैं। Triumph की Speed 400 का मुकाबला हाल ही में लॉन्च की गई Harley-Davidson की X440 से होगा। देश में Harley-Davidson की पार्टनर Hero MotoCorp है। इस मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। Harley-Davidson की सभी डीलरशिप्स, हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स के साथ ही ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकती है। 

Harley-Davidson X440 का प्राइस 2.29 लाख रुपये से 2.69 लाख रुपये के बीच हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से भी बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं। इसमें राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी दिए गए हैं। पिछले कुछ वर्षों में देश में पावरफुल मोटरसाइकिल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड सबसे आगे है। इसकी हंटर 350 मोटरसाइकिल को विदेश में भी मजबूत डिमांड मिल रही है।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  2. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  3. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  4. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  5. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  6. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  7. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  8. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  9. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  10. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »