Bajaj Auto और Triumph जल्द लॉन्च करेंगी मोटरसाइकिल्स की रेंज

दोनों कंपनियां मिड साइज मोटरसाइकिल्स की एक नई रेंज तैयार करेंगी जिसे Triumph के ब्रांड के तहत बेचा जाएगा

Bajaj Auto और Triumph जल्द लॉन्च करेंगी मोटरसाइकिल्स की रेंज

देश में Triumph Motorcycles के डीलरशिप नेटवर्क को बजाज ऑटो चलाएगी

ख़ास बातें
  • दोनों कंपनियां मिड साइज मोटरसाइकिल्स की एक नई रेंज तैयार करेंगी
  • इसे Triumph के ब्रांड के तहत बेचा जाएगा
  • इन मोटरसाइकिल्स का प्रोडक्शन बजाज ऑटो के प्लांट में होगा
विज्ञापन
बड़ी टू-व्हीलर कंपनियों में शामिल Bajaj Auto ने भारत में Triumph Motorcycles के साथ पार्टनरशिप को आगे बढ़ाया है। बजाज ऑटो ने देश में Triumph Motorcycles के डिस्ट्रीब्यूशन को टेकओवर किया है। दोनों कंपनियां मिड साइज मोटरसाइकिल्स की एक नई रेंज तैयार करेंगी जिसे Triumph के ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। 

बजाज ऑटो ने बताया कि इन मोटरसाइकिल्स का प्रोडक्शन कंपनी के महाराष्ट्र में चाकन प्लांट में किया जाएगा। देश में Triumph Motorcycles के डीलरशिप नेटवर्क को बजाज ऑटो चलाएगी। इस नेटवर्क को अगले दो वर्षों में 15 शहरों से बढ़ाकर 120 से अधिक शहरों तक किया जाएगा। बजाज ऑटो ने तीन वर्ष पहले ब्रिटेन के मोटरसाइकिल ब्रांड Triumph के साथ टाई-अप किया था। बजाज ऑटो ने बताया कि नई मोटरसाइकिल Triumph के ग्लोबल पोर्टफोलियो के लिए एंट्री लेवल की नई मोटरसाइकिल होगी। बजाज ऑटो ने कहा कि Triumph की मौजूदा डीलरशिप्स में कस्टमर्स को ग्लोबल स्टैंडर्ड्स के साथ एक्सपीरिएंस मिलना जारी रहेगा। 

इस वर्ष की शुरुआत में बजाज ऑटो और स्विट्जरलैंड के स्पोर्ट्स बाइक ब्रांड KTM ने ज्वाइंट वेंचर नें 10 लाख KTM मोटरसाइकिल के प्रोडक्शन की उपलब्धि हासिल की थी। देश में KTM की मोटरसाइकिलें बजाज ऑटो के प्लांट में बनाई जाती हैं। बजाज ऑटो और KTM के बीच लगभग 15 वर्ष पहले पार्टनरशिप हुई थी। इसके तहत प्रोडक्शन की शुरुआत में लगभग 10 वर्ष पहले KTM 200 Duke से की गई थी। इसके बाद से बजाज ऑटो का प्लांट KTM के लिए 125-373 cc की बाइक्स के लिए प्रोडक्शन हब बन गया है। इन बाइक्स की बड़ी संख्या में बिक्री भारत में होती है और इनका कई देशों में एक्सपोर्ट भी किया जाता है। 

पिछले महीने बजाज ऑटो ने चेतक इलेक्ट्रिक स्कूटर का नया वर्जन लॉन्च किया है। इसमें नए फीचर्स दिए गए हैं। इसकी रेंज में बढ़ाई गई है। कंपनी का कहना है कि उसने प्रोडक्शन में बढ़ोतरी के लिए सप्लाई चेन में भी सुधार किया है। नए बजाज चेतक का प्राइस 1.52 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर के डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया है। इसे तीन नए कलर्स, Matte Coarse Grey, Matte Caribbean Blue और Satin Black में उपलब्ध कराया गया है। इसमें एक बड़ा LCD डिजिटल कंसोल , प्रीमियम टू-टोन्ड सीट और स्कूटर के कलर वाले रियर व्यू मिरर्स दिए गए हैं। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  2. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  3. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  4. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  6. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  8. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  9. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  10. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »