Triumph Speed 400 हुई भारत में लॉन्च, 2.23 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

कंपनी ने बताया है कि इस मोटरसाइकिल का 2.23 लाख रुपये का प्राइस शुरुआती 10,000 कस्टमर्स के लिए है

Triumph Speed 400 हुई भारत में लॉन्च, 2.23 लाख रुपये का शुरुआती प्राइस

देश में Triumph की मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग Bajaj Auto कर रही है

ख़ास बातें
  • यह कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली मोटरसाइकिल है
  • Speed 400 में नए TR सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया गया है
  • इस मोटरसाइकिल की माइलेज लगभग 28 kmpl की है
विज्ञापन
पावरफुल मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Triumph ने Speed 400 को लॉन्च किया है। इसका शुरुआती प्राइस 2.23 लाख रुपये का है। यह कंपनी की सबसे कम प्राइस वाली मोटरसाइकिल है। इसके लिए बुकिंग शुरू हो गई है। देश में Triumph की मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग Bajaj Auto कर रही है। 

कंपनी ने बताया है कि इस मोटरसाइकिल का 2.23 लाख रुपये का प्राइस शुरुआती 10,000 कस्टमर्स के लिए है और इसके बाद इसे बढ़ाकर 2.33 लाख रुपये किया जाएगा। Speed 400 में नए TR सीरीज इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह फ्यूल इंजेक्टेड, लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलेंडर इंजन है। इसकी क्युबिक कैपेसिटी 398.15 cc की है। यह 8,000 rpm पर 39.5 bhp की पावर और 6,500 rpm पर 37.5 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसमें स्लिप एंड असिस्ट क्लच के साथ छह स्पीड गियरबॉक्स है। इस मोटरसाइकिल की माइलेज लगभग 28 kmpl की है। 

इसमें एनालॉग स्पीडोमीटर है जिसके साथ एक डिजिटल स्क्रीन दी गई है। इसके अन्य फीचर्स में LED लाइटिंग, इमोबिलाइजर और राइड बाय थ्रॉटल शामिल हैं। कंपनी जल्द ही Scrambler 400 X को भी लॉन्च करेगी। इसके फ्रंट में एक बड़ी डिस्क दी जाएगी। Triumph की Speed 400 का मुकाबला इस सप्ताह की शुरुआत में लॉन्च हुई Harley-Davidson की X440 से होगा। देश में Harley-Davidson की पार्टनर Hero MotoCorp है। इस मोटरसाइकिल की बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी बुकिंग के लिए 5,000 रुपये का भुगतान करना होगा। Harley-Davidson की सभी डीलरशिप्स, हीरो मोटोकॉर्प के चुनिंदा आउटलेट्स के साथ ही ऑनलाइन भी बुकिंग कराई जा सकती है। 

Harley-Davidson X440 का प्राइस 2.29 लाख रुपये से 2.69 लाख रुपये के बीच हैं। इसे तीन वेरिएंट्स - Denim, Vivid और S में उपलब्ध कराया गया है। इसका डिजाइन विशेषतौर पर देश की स्थितियों के अनुसार बनाया गया है। इसमें कंपनी के पिछले मॉडल्स से भी बहुत से स्टाइलिंग के एलिमेंट लिए गए हैं। इसमें राउंड हेडलैम्प, LED लाइटिंग और LCD इंस्ट्रूमेंट कंट्रोल दिया गया है। इसमें हाल ही में डिवेलप किया गया 398 cc सिंगल सिलेंडर और एयर कूल्ड मोटर है, जिससे 27 bhp की पावर और 38 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट होता है। इसके साथ ही सिक्स स्पीड गियरबॉक्स, इनवर्टेड फ्रंट फोर्क्स और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर भी दिए गए हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »