• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • क्या 1 दिसंबर से नहीं आएंगे OTP? Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए TRAI का नया नियम, जानें

क्या 1 दिसंबर से नहीं आएंगे OTP? Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए TRAI का नया नियम, जानें

TRAI ने सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स से 1 दिसंबर से ट्रैसेबिलिटी नियम लागू करने के लिए कहा है।

क्या 1 दिसंबर से नहीं आएंगे OTP? Jio, Airtel, Vi और BSNL यूजर्स के लिए TRAI का नया नियम, जानें

Photo Credit: Pexels/MART PRODUCTION

TRAI का नया नियम 1 दिसंबर से लागू होगा।

ख़ास बातें
  • TRAI ने 1 दिसंबर से ट्रैसेबिलिटी नियम लागू करने के लिए कहा है।
  • नए नियम के बाद स्पैमर्स अटैक का खतरा कम रहेगा।
  • नया नियम लागू होने के बाद OTP आने में ज्यादा समय लगेगा।
विज्ञापन
स्मार्टफोन और टेक्नोलॉजी के साथ-साथ लाइफ आसान हुई है, लेकिन इसके साथ खतरा भी बढ़ता जा रहा है। आए दिन साइबर क्राइम की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिसमें लोगों की निजी जानकारी और पैसों की लूट सबसे ज्यादा हो रही है। अब स्पैम एसएमएस मैसेज के खतरे और फिशिंग अटैक को रोकने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने Reliance Jio, Bharti Airtel, Vodafone Idea (Vi) और सरकार के स्वामित्व वाली भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL समेत सभी टेलीकॉम प्रोवाइडर्स से 1 दिसंबर से ट्रैसेबिलिटी नियम लागू करने के लिए कहा है।

TRAI के ट्रैसेबिलिटी नियम में कहा गया है कि स्पैम और फिशिंग के लिए मैसेजिंग सर्विस के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए सेंडर्स के सभी मैसेज का पता लगाया जाना चाहिए। पहले टेलीकॉम रेगुलेटर ने प्रोवाइडर्स को 1 अक्टूबर 2024 तक नियम लागू करने को कहा था। बाद में इसे 1 नवंबर तक बढ़ाया गया और अब आखिरी तारीख 1 दिसंबर तय की गई है। प्रमोशनल और टेलीमार्केटिंग मैसेज के अलावा ट्रैसेबिलिटी नियम वन-टाइम-पासवर्ड (OTP) को भी प्रभावित करता है, जिसका इस्तेमाल कोई व्यक्ति ऐप तक पहुंचने और पैसे ट्रांसफर करने/अपने बैंक अकाउंट की जानकारी तक पहुंचने के लिए करता है।


TRAI इस नए नियम को क्यों लागू करना चाहता है:


TRAI के अनुसार, अनचाहे प्रोमो मैसेज, जिन्हें स्पैम के तौर पर रखा जा सकता है और साइबर स्कैमर द्वारा फिशिंग अटैक लगातार बढ़ रहे हैं, जिन पर रोक लगाई जानी चाहिए। रेगुलेटर ने चेतावनी दी है कि अक्सर इन मैसेज का इस्तेमाल स्कैमर्स द्वारा यूजर्स की निजी जानकारी जैसे ओटीपी आदि के लिए किया जाता है, जिसका इस्तेमाल उनके बैंक अकाउंट तक पहुंचने और पैसों को लूटने के लिए किया जाता है। नए नियम के साथ ओटीपी मैसेज आने में समय लग सकता है। अगर आप बैंक या फिर रिजर्वेशन आदि करने का सोच रहे हैं तो इसके लिए आपको देर से ओटीपी मिल सकता है। आपको बता दें कि ट्राई ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि स्कैमर्स फेक ओटीपी मैसेज के जरिए यूजर्स के फोन का एक्सेस पा लेते हैं और उन्हें भारी चुना लगा देते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Jio, Airtel, Vodafone Idea, BSNL, TRAI, No OTP
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईरान के छिपे हुए क्रिप्टो नेटवर्क्स को निशाना बना रहा अमेरिका
  2. इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की सेल्स में गिरावट, Tata Motors का पहला स्थान बरकरार
  3. Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  4. मौत के बाद क्या होता है? वैज्ञानिकों ने दे दिया जवाब
  5. iPhone 18 Pro का डिजाइन लीक, फ्रंट में बड़ा बदलाव, A20 चिपसेट से मिलेगी धांसू परफॉर्मेंस!
  6. पंखा बन गया पावरबैंक! Cuktech ने लॉन्च किया अनोखा डिवाइस
  7. Amazon Great Summer Sale में ऑफर्स की बौछार! प्राइम मेंबर्स के लिए खास छूट, जानें सबकुछ
  8. 130 बर्तनों की एकबार में सफाई! Xiaomi ने लॉन्च किया Smart Dishwasher Pro, जानें कीमत
  9. 15 हजार सस्ता खरीदें Realme का 50MP ट्रिपल कैमरा वाला स्मार्टफोन!
  10. ChatGPT 5.5 Cyber: हैकर्स की खैर नहीं! ChatGPT का खास वर्जन करेगा साइबर सिक्योरिटी, जल्द होगा रोलआउट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »