यूरोप में स्पेन सहित लगभग 10 देश इस तरह के प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं। भारत में भी केंद्र सरकार सोशल मीडिया को कम आयु के बच्चों के लिए इस्तेमाल पर कुछ बंदिशें लगा सकती है
पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के जरिए पोर्नोग्राफी और सायबर बुलिंग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं
सोशल मीडिया के बच्चों पर गलत प्रभाव की समस्या से निपटने के लिए कुछ देशों ने कदम उठाए हैं। पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया ने 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के इस्तेमाल पर बैन लगाया था। दक्षिण पूर्व एशिया में इंडोनेशिया ने भी बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर प्रतिबंध लागू किए हैं।
पिछले कुछ वर्षों में सोशल मीडिया के जरिए पोर्नोग्राफी और सायबर बुलिंग जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ी हैं। इंडोनेशिया में YouTube, TikTok, Instagram, Facebook, X और गेमिंग प्लेटफॉर्म Roblox सहित बहुत से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों के एकाउंट्स पर रोक लगाई गई है। इन प्लेटफॉर्म्स को 16 वर्ष से कम आयु के यूजर्स का एक्सेस बंद करने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, कुछ कम रिस्क वाले प्लेटफॉर्म्स को इस बैन से बाहर रखा गया है। इसके साथ ही इन प्लेटफॉर्म्स के लिए अधिक प्राइवेसी वाले सेटिंग्स को डिफॉल्ट रखने, पेरेंटल कंट्रोल और लोकेशन ट्रैकिंग पर लिमिट जैसी शर्तें लगाई गई हैं।
इंडोशिया की कम्युनिकेशन एंड डिजिटल अफेयर्स मिनिस्टर Meutya Hafid ने बताया कि X, टिकटॉक और Roblox जैसे प्लेटफॉर्म्स ने नई पॉलिसी का पालन करने के लिए बदलाव करने की जानकारी दी है। टिकटॉक की योजना 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के एकाउंट्स को डिसएबल करने की है। बिलिनेयर Elon Musk के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X ने बताया है कि यूजर्स के लिए न्यूनतम आयु को 16 वर्ष किया जाएगा। वीडियो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म यूट्यूब ने कहा है कि वह नए रूल का पालन करेगा।
यूरोप में स्पेन सहित लगभग 10 देश इस तरह के प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहे हैं। भारत में भी केंद्र सरकार सोशल मीडिया को कम आयु के बच्चों के लिए इस्तेमाल पर कुछ बंदिशें लगा सकती है। हाल ही में Bloomberg की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि सोशल मीडिया पर आयु से जुड़ी लिमिट्स लगाने को लेकर सरकार विचार कर रही है। टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा था कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ डीपफेक जैसी समस्याओं पर बातचीत की जा रही है। उनका कहना था, "बहुत से देशों ने इसे स्वीकार किया है कि आयु से जुड़े रेगुलेशंस मौजूद होने चाहिए।" देश में इंस्टाग्राम और फेसबुक प्रत्येक के 40 करोड़ से अधिक यूजर्स हैं। इन दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए यह सबसे बड़ा मार्केट है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं