• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई

Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई

इन जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को Tesla के आधिकारिक करियर पेज पर जाना होगा।

Work From Home Jobs: Tesla में घर बैठे करोड़ों की नौकरी करने का मौका दे रहे हैं Elon Musk! यहां से करें अप्लाई

Photo Credit: Reuters

ख़ास बातें
  • टेस्ला सालाना 270,000 डॉलर तक सैलेरी वाली रिमोट जॉब ऑफर कर रही है
  • इसमें सीनियर इंजीनियर और AI टेस्टर का पद शामिल है
  • रिमोट जॉब में सैलेरी, स्टॉक ऑप्शन के साथ-साथ हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं
विज्ञापन
यूं तो Elon Musk घर से काम करने के खिलाफ दिखाई देते हैं। हालांकि, उनकी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी Tesla रिमोट जॉब ऑफर कर रही है, जिसमें घर से काम करने की सुविधा मिलेगी। इस नौकरी में कंपनी स्थाई कर्मचारियों को मिलने वाले कुछ बेनिफिट्स भी दे रही है। इस रिमोट जॉब में 2.7 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 2.29 करोड़ रुपये) सालाना तक की सैलरी मिल सकती है। कंपनी ने नौकरी के लिए अप्लाई करने की योग्यता और अन्य जानकारियों को भी शेयर किया है।
 

Remote jobs in Tesla

एलन मस्क की टेस्ला सालाना 270,000 डॉलर तक सैलेरी के साथ हाई-पेड रिमोट जॉब की पेशकश कर रही है। इंजीनियरों से लेकर टेक्नोलॉजी में रूची रखने वाले लोगों तक, ये रिमोट जॉब लोगों को दुनिया के किसी भी कोने से काम करने की सुविधा देती हैं।

tododisca के मुताबिक, Tesla द्वारा जारी रिमोट जॉब्स में से एक सीनियर इंजीनियर के पद के लिए है। इसके लिए अप्लाई करने वाले व्यक्ति के पास लार्ज-स्केल पावर सिस्टम (फोटोवोल्टिक और स्टोरेज सिस्टम्स) में कम से कम 5 वर्ष का एक्सपीरिएंस होना चाहिए। इसके अलावा, उसे DNP3, GOOSE और Modbus सहित ट्रांसफार्मर टेस्टिंग और SCADA प्रोटोकॉल में भी अच्छा अनुभव होना चाहिए। व्यक्ति को विंडोज और लिनक्स ऑपरेटिंग सिस्टम और रिले और मैनेज्ड ईथरनेट स्विच जैसे डिवाइसेज से परिचित होना चाहिए।

इस रिमोट जॉब के लिए कंपनी 79,200 अमेरिकी डॉलर से लेकर 270,000 अमेरिकी डॉलर तक सैलेरी देगी। सैलेरी अनुभव के आधार पर मिलेगी।

अगली रिमोट जॉब AI Tester और Trainer for Humanoids के लिए है। इस पद पर व्यक्ति को Tesla के AI-पावर्ड ह्यूमनॉइड रोबोट्स को टेस्ट करना होगा और उनमें सुधार करने होंगे। इस पद की सैलेरी 6,000 अमेरिकी डॉलर प्रति माह तक होगी।

इन रिमोट जॉब्स में सैलेरी, स्टॉक ऑप्शन और हेल्थ बेनिफिट्स मिलेंगे। इसके अलावा, टेस्ला का कहना है कि रिमोट जॉब करने वालों को एडवांस ट्रेनिंग और करियर डेवलप करने के लिए चैलेंजिंग प्रोजेक्ट्स पर काम करने का मौका भी मिलेगा।

इन जॉब के लिए अप्लाई करने के लिए इच्छुक व्यक्ति को Tesla के आधिकारिक करियर पेज पर जाना होगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V70 FE अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  2. Meta और YouTube पर लत लगाने के लिए लगा 39 करोड़ रुपये तक का जुर्माना!
  3. 20 km रेंज के साथ DJI Avata 360 ड्रोन लॉन्च, 8K 60fps पर वीडियो करता है रिकॉर्ड, जानें कीमत
  4. Google ने AI म्यूजिक टूल Lyria 3 Pro किया लॉन्च, मूड के हिसाब से चुटकी में बनाएगा सॉन्ग
  5. Xiaomi ने Desktop Speaker Pro Set किया लॉन्च, 10W के ड्राइवर के साथ जबरदस्त बेस का दावा! जानें कीमत
  6. Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की धुरंधर-2 नेटफ्लिक्स नहीं, इस OTT पर मचाएगी धमाल!
  7. iPhone में 200MP कैमरा? नए लीक में सामने आया Apple का बड़ा प्लान
  8. 13 हजार सस्ता खरीदें 48MP कैमरा वाला Pixel फोन, बड़ा डिस्काउंट ऑफर
  9. क्रिप्टो एक्सचेंज CoinDCX के फाउंडर्स के खिलाफ फ्रॉड का मामला हुआ खारिज, नहीं मिला कोई सबूत
  10. सिंगल चार्ज में 42 घंटे चलने वाले वायरलेस हेडफोन Unix ने किए लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »