Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

अमेजन पर Amazon Great Summer Sale चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, टैबलेट, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य डिवाइसेज और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Amazon Great Summer Sale: 20K में आने वाले स्मार्टफोन पर जबरदस्त डिस्काउंट

Photo Credit: Amazon

Amazon Great Summer Sale

ख़ास बातें
  • Oppo A6X 5G में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।
  • Redmi 15C 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Samsung Galaxy M36 5G में 50 मेगापिक्सल का OIS ट्रिपल कैमरा है।
विज्ञापन

अमेजन पर Amazon Great Summer Sale चल रही है, जिसमें स्मार्टफोन से लेकर, लैपटॉप, स्मार्ट टीवी, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स, टैबलेट, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और अन्य डिवाइसेज और एक्सेसरीज पर डिस्काउंट दिया जा रहा है। ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर और अन्य ऑफर से कीमत में कटौती का लाभ मिल सकता है। आज हम 20 हजार रुपये के बजट में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन्स पर मिलने वाली डील की बात कर रहे हैं।

Oppo A6X 5G
Oppo A6X 5G का 4GB/64GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन ग्रेट समर सेल में 16,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। अमेजन पर Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। यह फोन Android 15 के साथ आता है। इस फोन में Mediatek Dimensity 6300 चिपसेट दिया गया है।

Redmi 15C 5G
Redmi 15C 5G का 6GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन सेल में 17,499 रुपये में लिस्ट है। सेल में HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 16,249 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 6000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

Samsung Galaxy M36 5G
Samsung Galaxy M36 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon Great Summer सेल के दौरान 18,999 रुपये में लिस्टेड है। सेल में Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का OIS ट्रिपल कैमरा दिया गया है। इसके अलावा गूगल Gemini और एआई फीचर्स भी मिलते हैं।

iQOO Z10 Lite 5G
iQOO Z10 Lite 5G का 8GB/256GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon Great Summer सेल 16,998 रुपये में लिस्टेड है। अमेजन पर HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत डिस्काउंट (1250 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 15,748 रुपये हो जाएगी। इस फोन में 6000mAh की बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग और मिलिट्री ग्रेड शॉक रेसिस्टेंस शामिल है।

Tecno Pova 7 Pro 5G
Tecno Pova 7 Pro 5G का 8GB/128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 17,299 रुपये में लिस्ट किया गया है। सेल के दौरान Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत कम हो जाएगी। इस फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट वाली 1.5k AMOLED डिस्प्ले है, जिसका ब्राइटनेस 4500 निट्स है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 30W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 64 मेगापिक्सल का सोनी कैमरा और 13 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  3. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  5. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  8. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  9. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  10. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »