Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!

Luna Ultra में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट होगा।

Insta360 Luna Ultra की पहली झलक! 8K वीडियो के साथ होगा रिमोट कंट्रोल फीचर!

Photo Credit: notebookcheck

Luna Ultra में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट बताया गया है।

ख़ास बातें
  • Insta360 Luna Ultra कैमरा का डिजाइन लीक हो गया है।
  • कैमरा पर एक मॉड्यूलर पार्ट लगा है जो रिमूवेबल हेड की तरह काम करेगा।
  • यह एक मेग्नेटिक हेड है और रिमोट कंट्रोल की तरह काम करता है।
विज्ञापन

Insta360 Luna Ultra कैमरा का डिजाइन लीक हो गया है। यह कैमरा एक नया इनोवेशन लेकर आने वाला है। लीक हुए फोटो में पता चलता है कि फोन पर एक गिम्बल हेड लगा है जो कि असल में गिम्बल है ही नहीं। कंपनी इस कैमरा के साथ नया प्रयोग करने जा रही है जिसमें इसका मेग्नेटिक हेड मौजूद होगा। इसकी अपनी अलग खासियत होने वाली है। आइए जानते हैं नए Insta360 Luna Ultra में क्या होगा खास। 

Insta360 Luna Ultra कैमरा का डिजाइन लीक हो गया है। यह कैमरा एक खास इनोवेशन के साथ लॉन्च होगा। नोटबुक चेक की रिपोर्ट की मानें तो कैमरा का रिटेल बॉक्स लीक हो गया है। इसमें देखा जा सकता है कि कैमरा पर एक मॉड्यूलर पार्ट लगा है। यह देखने में एक गिम्बल हेड नजर आता है लेकिन असल में यह इस कैमरा का फ्रंट पार्ट है जो कैमरा से अलग हो जाता है। यह एक मेग्नेटिक हेड है और रिमोट कंट्रोल की तरह काम करता है। 

लीक हुए फोटो में देखा जा सकता है कि डिटेच होने के बाद इसे एक OLED डिस्प्ले, जूम बटन, जॉयस्टिक, और समर्पित रिकॉर्ड बटन के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फायदा यह होगा कि यूजर कैमरा को कहीं भी रख सकेगा और उसे दूर से ही कंट्रोल कर सकेगा। इसी के साथ यूजर को इसके मूवमेंट और जूम पर कंट्रोल मिलेगा। वह रियल टाइम में देख सकेगा कि व्यू-फ्रेम कैसा है। 

रिपोर्ट में कहा गया है कि यह किसी गिम्बल कैमरा में पहली बार हो रहा है जो जब यूजर को इस तरह का फ्लेक्सिबल डिजाइन दिया जा रहा है। इसी के साथ रिटेल बॉक्स इमेज से पता चलता है कि Luna Ultra में 8K वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट होगा। यह कैमरा जल्द ही मार्केट में लॉन्च होने वाला है। अपने सेग्मेंट के प्रतिद्वंदियों को यह कड़ी टक्कर दे सकता है जिसमें DJI कैमरा भी शामिल है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »