• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Elon Musk का Twitter कर्मचारियों के लिए नया फरमान, हफ्ते में 7 दिन, 12 घंटे करना होगा काम, नहीं तो जाएगी नौकरी : रिपोर्ट

Elon Musk का Twitter कर्मचारियों के लिए नया फरमान, हफ्ते में 7 दिन, 12 घंटे करना होगा काम, नहीं तो जाएगी नौकरी : रिपोर्ट

Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को आखिरकार खरीद लिया है। अब कर्मचारियों को नए तरीके से काम करने के लिए कहा गया है।

Elon Musk का Twitter कर्मचारियों के लिए नया फरमान, हफ्ते में 7 दिन, 12 घंटे करना होगा काम, नहीं तो जाएगी नौकरी : रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को आखिरकार खरीद लिया है।
  • ट्विटर कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें हफ्ते में 7 दिन काम करना होगा।
  • ट्विटर के कुछ कर्मचारियों को 12 घंटे की शिफ्ट करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Tesla और SpaceX के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर (Twitter) को आखिरकार खरीद लिया है। मस्क ने 44 बिलियन डॉलर देकर अक्टूबर में ट्विटर का अधिग्रहण किया है। इसी साल कुछ महीनों पहले मस्क ने ट्विटर खरीदने का ऐलान किया था, लेकिन फिर कुछ नियमों का हवाला देते हुए डील को कैंसल कर दिया था, जिसको लेकर मामला कोर्ट तक गया था। फिर बाद में दोनों पक्षों के बीच सुलह होने पर खरीद फरोख्त की प्रक्रिया पूरी हुई थी। ट्विटर खरीदने के बाद उन्होंने इसके स्टाफ और नियम-कानूनों में फेरबदल करना शुरू कर दिया है। उनके द्वारा उठाए जा रहे इन कदमों की जमकर आलोचना तक की जा रही है। मस्क ने ट्विटर के मौजूदा सीईओ, चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर, पॉलिसी और लीगल टीम लीटर्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है और साथ ही साथ ट्विटर के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स तक को बदल दिया गया है।

कुछ समय पहले मस्क ने ऐलान किया था कि ब्लू टिक वाले अकाउंट्स को मासिक भुगतान करना होगा। अब ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए 8 डॉलर चुकाने होंगे जो कि भारतीय करेंसी के हिसाब से करीबन 660.63 रुपये प्रति माह चुकाने होंगे। सब्सक्रिप्शन के फायदे इस प्रकार हैं। यूजर्स लंबे ऑडियो और लंबे वीडियो ट्वीट कर सकेंगे। ब्लू टिक यूजर्स को सामान्य यूजर्स की तुलना में आधे विज्ञापन नजर आएंगे, पेड लेख फ्री में पढ़ पाएंगे और कॉन्टेंट क्रिएटर्स को भी रिवॉड मिलेगा। इसको लेकर यूजर्स ने सोशल मीडिया पर काफी कुछ कहा है। अब मस्क एक और बड़ा फैसला आए हैं, जिसने कर्मचारियों को प्रभावित किया है। जी हां CNBC की रिपोर्ट के मुताबिक,ट्विटर के कुछ कर्मचारियों को 12 घंटे की शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। 

कई ट्विटर कर्मचारियों ने CNBC को बताया कि उन्हें हफ्ते में 7 दिन काम करना होगा। मस्क की डेडलाइन को पूरा करने के लिए ट्विटर के मैनेजरों ने कुछ कर्मचारियों को हफ्ते में 7 दिन 12 घंटे की शिफ्ट में काम करने का निर्देश दिया है। इस दौरान किसी को भी ओवरटाइम पे या कॉम्प टाइम या जॉब सिक्योरिटी के बारे में चर्चा नहीं करनी है।  इंजीनियर्स को नवंबर की शुरुआत का समय दिया गया है। अगर काम पूरा नहीं किया जाता है तो ऐसे में उनकी नौकरी जा सकती है। डर के माहौल में कई ट्विटर कर्मचारियों ने ऑफिस के मुद्दों के बारे में इंटरनल सिस्टम पर एक-दूसरे के साथ बात करना बंद कर दिया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Elon Musk, Twitter, Twitter Employee, Tesla, SpaceX
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »