TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत

Huawei ने Smart Screen S7 MiniLED TV सीरीज लॉन्च कर दी है। नई लाइनअप में 55-इंच से 98-इंच तक स्क्रीन साइज, 300Hz मोशन एन्हांसमेंट और HarmonyOS 4.3 जैसे फीचर्स मिलते हैं।

TV में 8MP कैमरा और 144Hz रिफ्रेश रेट, Huawei ने लॉन्च किया S7 Mini LED टेलीविजन, जानें कीमत

Photo Credit: Huawei

ख़ास बातें
  • Huawei Smart Screen S7 सीरीज में 98-इंच तक स्क्रीन साइज मिलेगा
  • TV लाइनअप में 300Hz तक मोशन एन्हांसमेंट सपोर्ट दिया गया है
  • HarmonyOS 4.3 और 8MP कैमरा जैसे फीचर्स भी शामिल हैं
विज्ञापन

Huawei ने अपनी नई Smart Screen S7 TV सीरीज लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस लाइनअप को 55-इंच से लेकर 98-इंच तक के स्क्रीन साइज में पेश किया है। नई सीरीज में 4K MiniLED पैनल, HarmonyOS 4.3 और Honghu प्रोसेसर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। Huawei का कहना है कि यह नई TV रेंज बेहतर ब्राइटनेस, हाई रिफ्रेश रेट और AI बेस्ड फीचर्स के साथ आती है।

Huawei Smart Screen S7 सीरीज की शुरुआती कीमत 3,999 युआन (करीब 56,000 रुपये) रखी गई है। यह कीमत 55-इंच मॉडल की है। वहीं 65-इंच मॉडल की कीमत 4,999 युआन (करीब 70,000 रुपये) है। 75-इंच वेरिएंट को 6,999 युआन (करीब 98,000 रुपये), 85-इंच मॉडल को 8,999 युआन (करीब 1,26,000 रुपये) और 98-इंच टॉप मॉडल को 12,999 युआन (करीब 1,82,000 रुपये) में लॉन्च किया गया है। TV सीरीज Starry Gray कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगी।

Huawei की नई Smart Screen S7 सीरीज में 4K LCD पैनल के साथ MiniLED बैकलाइटिंग दी गई है। 55-इंच और 65-इंच मॉडल्स में 400 nits टाइपिकल और 1,200 nits पीक ब्राइटनेस मिलती है। वहीं 75-इंच और 85-इंच वेरिएंट में 450 nits टाइपिकल और 1,500 nits पीक ब्राइटनेस दी गई है। सबसे बड़े 98-इंच मॉडल में 500 nits टाइपिकल ब्राइटनेस और 95 प्रतिशत DCI-P3 कलर गैमट कवरेज मिलता है।

रिफ्रेश रेट की बात करें तो 55-इंच से 85-इंच तक के मॉडल्स में 120Hz नेटिव पैनल दिया गया है, जो मोशन एन्हांसमेंट टेक्नोलॉजी के जरिए 300Hz तक आउटपुट दे सकता है। वहीं 98-इंच मॉडल में 144Hz नेटिव रिफ्रेश रेट और 288Hz मोशन एन्हांसमेंट मोड मिलता है। कंपनी के मुताबिक यह फीचर खासतौर पर गेमिंग और फास्ट मूविंग कंटेंट के लिए बेहतर एक्सपीरियंस देगा।

55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में Huawei का नया Honghu चिपसेट दिया गया है। इन TVs में 4GB RAM और 64GB स्टोरेज मिलता है। कंपनी ने इसमें Virtual RAM फीचर भी दिया है, जो बैकग्राउंड टास्क्स के लिए अतिरिक्त 2GB मेमोरी अलॉट कर सकता है।

नई TV सीरीज HarmonyOS 4.3 पर काम करती है और इसमें Huawei का Xiaoyi Voice Assistant सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी ने TV में 8MP कैमरा दिया है, जो 1080p वीडियो कॉलिंग सपोर्ट करता है। इस कैमरे में फिजिकल प्राइवेसी शटर भी मिलता है। इसके अलावा कैमरा Posture Detection और Distance Monitoring जैसे फीचर्स भी सपोर्ट करता है, जिससे बच्चों को स्क्रीन से उचित दूरी बनाए रखने का अलर्ट दिया जा सकता है।

ऑडियो सेटअप अलग-अलग स्क्रीन साइज के हिसाब से बदला गया है। 55-इंच और 65-इंच मॉडल्स में डुअल 25W स्पीकर्स के साथ 2.0-चैनल सिस्टम दिया गया है। 75-इंच मॉडल में अतिरिक्त 25W ट्वीटर मिलते हैं। वहीं 85-इंच मॉडल में 44W सबवूफर के साथ 2.1-चैनल ऑडियो सिस्टम दिया गया है। सबसे बड़े 98-इंच मॉडल में डुअल 20W स्पीकर्स और 50W वूफर मिलता है।

कनेक्टिविटी के लिए 55-इंच से 85-इंच मॉडल्स में दो HDMI 2.1 पोर्ट्स, USB 3.0, USB 2.0 और Wi-Fi 5 सपोर्ट दिया गया है। वहीं 98-इंच मॉडल में तीन HDMI 2.1 पोर्ट्स और Wi-Fi 6 कनेक्टिविटी मिलती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »