Forza Horizon 6 लॉन्च से पहले लीक होने की रिपोर्ट सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि Steam पर गेम की PC फाइल्स गलती से अनएन्क्रिप्टेड अपलोड हो गईं।
Photo Credit: Playground Games
Forza Horizon 6 लॉन्च से पहले कथित तौर पर PC फाइल्स ऑनलाइन लीक हो गईं
Forza Horizon 6 अभी लॉन्च भी नहीं हुआ है, लेकिन इससे पहले ही गेम को लेकर बड़ा लीक सामने आ गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि गेम की PC फाइल्स Steam पर गलती से एक्सेस हो गईं, जिसके बाद कथित तौर पर पूरा बिल्ड इंटरनेट पर फैल गया। कई यूजर्स ने सोशल मीडिया और Reddit पर गेम के स्क्रीनशॉट्स और क्लिप्स शेयर किए हैं। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि गेम का playable build piracy forums तक पहुंच चुका है।
बताया जा रहा है कि यह लीक Steam पर हुई एक गलती की वजह से हुआ। ऑनलाइन दावों के मुताबिक Playground Games ने Forza Horizon 6 की प्री-डाउनलोड फाइल्स बिना एनक्रिप्शन के अपलोड कर दी थीं। इसके बाद करीब 155GB का गेम बिल्ड SteamDB पर दिखाई दिया। कुछ ही समय में कथित तौर पर यह फाइल्स इंटरनेट पर शेयर होने लगीं। हालांकि Playground Games और Microsoft ने फिलहाल इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
Forza Horizon 6 को 19 मई को PC और Xbox Series S/X प्लेटफॉर्म्स पर लॉन्च किया जाएगा। वहीं Premium Edition प्री-ऑर्डर करने वाले यूजर्स को 15 मई से अर्ली एक्सेस मिलेगा। PC पर गेम Steam और Xbox ऐप दोनों पर उपलब्ध होगा। इसके अलावा यह लॉन्च के पहले दिन से ही Game Pass Ultimate और PC Game Pass पर भी खेलने के लिए उपलब्ध रहेगा। कंपनी इस गेम को बाद में PS5 पर भी लॉन्च करेगी।
गेम में इस बार कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं। इसमें Car Meets और Estate जैसे नए सिस्टम दिए गए हैं, जिन्हें खिलाड़ी गेम के दौरान कस्टमाइज और अपग्रेड कर सकेंगे। नई Forza Horizon 6 इस बार जापान में सेट की गई है। कंपनी के मुताबिक यह सीरीज के इतिहास का सबसे बड़ा ओपन-वर्ल्ड मैप लेकर आएगी।
गेम में अलग-अलग बायोम्स, सीजनल बदलाव और कई डिस्ट्रिक्ट्स देखने को मिलेंगे। इसके अलावा मैप में Tokyo शहर और जापान के कई मशहूर लैंडमार्क्स भी शामिल किए गए हैं। Forza Horizon 6 को फिलहाल Standard, Deluxe और Premium Edition में प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,652
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Apple का पहला फोल्डेबल iPhone लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब