Lenovo गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए Lenovo Legion Y70 (2026) को लॉन्च करना का प्लान बना रहा है।
Photo Credit: Lenovo
Lenovo Legion Y70 (2026) में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है।
Lenovo गेमिंग स्मार्टफोन सेगमेंट में कदम रखते हुए Lenovo Legion Y70 (2026) को लॉन्च करना का प्लान बना रहा है। लॉन्च से पहले Lenovo ने आगामी फोन के बारे में काफी कुछ खुलासा कर दिया है, जिनमें क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 सीरीज चिपसेट और थर्मल मैनेजमेंट कैपेसिटी शामिल हैं। अब यह स्मार्टफोन एक बेंचमार्किंग प्लेटफॉर्म पर नजर आया है, जिससे काफी स्पेसिफिकेशंस का पता चला है। Legion Y70 (2026) में 16GB तक रैम मिलने की उम्मीद है। आइए Lenovo Legion Y70 (2026) के बारे में विस्तार से जानते हैं।
गीकबेंच पर Motorola XT2611-1 मॉडल नंबर वाला एक स्मार्टफोन नजर आया है। हालांकि, मॉडल नंबर से Motorola स्मार्टफोन का पता चला है, लेकिन इसे चीन में Lenovo ब्रांड के तहत लॉन्च किए जाने की संभावना है। इसी तरह के एक अन्य फोन चीन की 3C सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी नजर आया था, जिससे पता चला कि यह Lenovo Legion Y70 (2026) है। आगामी फोन में ARMv8 आर्किटेक्चर और 3.32GHz की बेस ऑपरेटिंग फ्रीक्वेंसी वाला ऑक्टा-कोर चिपसेट दिया गया है।
इस चिपसेट में दो कोर 3.80GHz और 6 कोर 3.32GHz की फ्रीक्वेंसी पर चलने वाले हैं। मार्केट में उपलब्ध अन्य चिपसेट से तुलना करने पर पता चला है कि यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 5 चिपसेट है। आपको बता दें कि iQOO 15R और OnePlus 15R में भी यही चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। Legion Y70 (2026) में करीबन 14.87GB RAM हो सकती है, जो कि बाजार में 16GB के तौर पर आ सकती है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आएगा। Lenovo स्मार्टफोन के बेंचमार्क स्कोर से इसके परफॉर्मेंस का अंदाजा लगाया जा सकता है। एंड्रॉइड AArch64 के लिए गीकबेंच 6.7.1 बेंचमार्क में सिंगल-कोर में 2,615 प्वाइंट और मल्टी-कोर में 6,681 प्वाइंट हासिल किए। ये डाटा iQOO 15R और OnePlus 15R के बेंचमार्क स्कोर के बराबर हैं, जिनमें समान चिपसेट दिया गया है।
Lenovo ने पहले ही कंफर्म कर दिया है कि Legion Y70 (2026) में ओवरहीटिंग और थ्रॉटलिंग से बचने के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम होगा, जिसमें 5,500 वर्ग मिमी का हीट डिसिपेशन एरिया होगा, जो 12W लिक्विड मेटल थर्मल कंडक्टिविटी और 10W हाई थर्मल कंडक्टिविटी जेल प्रदान करेगा। Lenovo फोन में गेमिंग के दौरान बेहतर नेटवर्क कनेक्टिविटी के लिए दाईं ओर एक प्रोप्राइटरी गेमिंग एंटीना मिलने का पता चला है। इसमें AI सिग्नल डिटेक्शन और ऑटोमैटिक नेटवर्क स्विचिंग फीचर्स भी होंगे। इस स्मार्टफोन में 8,000mAh की बैटरी मिल सकती है जो कि सिंगल चार्ज में दो दिन तक चल सकती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर
Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ